Jyotiraditya Scindia Lifestyle: 374 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया

Jyotiraditya Scindia Lifestyle: 374 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया
X
Jyotiraditya Scindia Lifestyle: 18 साल के राजनीतिक सफर के बाद कांग्रेस का साथ छोड़कर वे इस समय काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसी बीच आज हम आपको उनके लाइफस्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं।

Jyotiraditya Scindia Lifestyle: पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 10 मार्च को कांग्रेस से अपना इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद वे बीते बुधवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजदूगी में बीजेपी में शामिल हो गए। वहीं मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया को एक बड़े राजनीतिक चेहरे के रूप में माना जाता है। 18 साल के राजनीतिक सफर के बाद कांग्रेस का साथ छोड़कर वे इस समय काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसी बीच आज हम आपको उनके लाइफस्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं।


ज्योतिरादित्य एक मराठा परिवार से ताल्लुख रखता है। ज्योतिरादित्य के पिता का नाम माधवराव सिंधिया है और माता का नाम माधवी राजे है। उनकी पत्नी का नाम प्रियदर्शनी है। वहीं ज्योतिरादित्य ने अपनी स्कूल की पढ़ाई देहरादून से की है। जिसके बाद वे ग्रेजुएशन के लिए यूएस चले गए थे। जहां उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेजुएशन कंप्लीट की।


ज्योतिरादित्य एक शाही पर‍िवार से आते हैं। उनका ग्‍वाल‍ियर पुश्‍तैनी महल है। जो जयव‍िलास पैलेस के नाम से जाना जाता है। यह महल कई सौ एकड़ में बना हुआ है। वहीं इस महल में 400 कमरे हैंं। इस महल की सील‍िंंग पर सोने जड़े हुए हैं। सील‍िंंग से 3500 किलो के दो झूूमर लटके हुए हैं। यह महल मराठा शासक महाराजा जयाजी राव सिंधिया द्वारा साल 1874 में बनवाया गया था।


ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर के महाराज और पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया महारानी हैं। जबकि बेटे महाआर्यमन राजकुमार और अनन्या राजकुमारी हैं। वहीं लोग अनन्या को राजकुमारी कहकह ही बुलाते हैं।


ज्योतिरादित्य सिंधिया कारों के भी काफी शौकीन हैं। वहीं उनके पास 1960 मॉडल की BMW ISETTA भी है। इसके साथ ही वे 374 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं।

Tags

Next Story