कमर दर्द (बैक पेन) को चुटकियों में करें गायब, अपनाएं ये घरेलू उपचार

कमर दर्द (बैक पेन) को चुटकियों में करें गायब, अपनाएं ये घरेलू उपचार
X
आज के तकनीकी दौर में जहां सारा काम सिर्फ एक क्लिक पर हो जाता है, तो वहीं घंटों कंप्यूटर्स के आगे लगातार बैठने से कई बीमारियां भी धीरे-धीरे अपनी जड़ें जमाने लगती हैं। ऐसे में आज हम आपको कमर दर्द (बैक पेन) के कारण,लक्षण और बचाव के आसान तरीके बताते हैं।

आज के तकनीकी दौर में जहां सारा काम सिर्फ एक क्लिक पर हो जाता है,तो वहीं घंटों कंप्यूटर्स के आगे लगातार बैठने से कई बीमारियां भी धीरे-धीरे अपनी जड़ें जमाने लगती हैं। जैसे आंखों का समस्या,पैरों में सूजन आना,कंधों मे दर्द होना और बैक पेन होना।

हम सभी जानते है कि हमारी कमर के साथ हमारी रीढ़ की हड्डी जुड़ी होती है। जिसकी वजह से हम शरीर का भार उठा पाते हैं और अपनी रोजमर्रा के काम आसानी से कर पाते है।

बैक पेन की समस्या अब सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं है बल्कि इसने युवाओं को भी अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है।

चलिए आज हम आपको कमर दर्द (बैक पेन) के कारण,लक्षण और बचाव के आसान तरीके बताते हैं...

यह भी पढ़ें : पेट की चर्बी कैसे कम करें, जानें यहां

कमर दर्द(बैक पेन) के कारण :

1. कई घंटो तक लगातार बैठकर या खड़े होकर काम करना।

2. मांसपेशियों में खिंचाव आना।

3. शरीर में अत्याधिक कमजोरी होना।

4. शरीर को झुकाकर बैठना या चलना।

5. झटके के साथ भारी वजन उठाना।

कमर दर्द(बैक पेन) के लक्षण :

1. अक्सर उठने और बैठने में कमर में तेज दर्द महसूस होना।

2. सुबह सोकर उठते वक्त कमर में दर्द का महसूस होना ।

3. लगातार लंबे समय तक कमर में दर्द रहना।

यह भी पढ़ें : सावधान: कहीं आपके बच्चे का स्कूल समय जल्दी तो नहीं, पड़ सकती है खतरे में जान

कमर दर्द(बैक पेन) के बचाव :

1. काम के बीच-बीच में छोटे-छोटे ब्रेक लेना।

2. हमेशा कमर को सीधा करके बैठना और चलना।

3. भारी सामान उठाने में जल्दबाजी न करना।

4. हल्का व्यायाम करना।

5. संतुलित भोजन का सेवन करना।

कमर दर्द(बैक पेन) के उपचार :

1. अदरक वाली चाय का सेवन करना।

2. प्रोटीनयुक्त चीजों का सेवन करना।

3. ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना।

4. हर्बल तेल से कमर की हल्के हाथों से मालिश करना।

5. तुलसी के पत्तियों को उबालकर बनाए गए काढ़ें में नमक मिलाकर सेवन करने से कमर दर्द में आराम मिलता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story