Self Marriage: 1300 प्रपोसल ठुकराने वाली Kanishka Soni हुईं थी टॉक्सिक रिलेशन की शिकार, पुरुषों पर अविश्वास की बताई ये बड़ी वजह

Self Marriage: 1300 प्रपोसल ठुकराने वाली Kanishka Soni हुईं थी टॉक्सिक रिलेशन की शिकार, पुरुषों पर अविश्वास की बताई ये बड़ी वजह
X
कनिष्का सोनी (Kanishka Soni) खुद से शादी करके लगातार सुर्खियों में बनी हुई है, इस बिच एक्ट्रेस ने अपनी लव लाइफ को लेकर यह बड़ा खुलासा किया है।

Kanishka Soni: शादी एक ऐसा बंधन है जो दो लोगों की जिंदगी को पूरी तरह बदल देता है, अक्सर लोग उससे शादी करते हैं जिससे वो प्यार करते हैं। आजकल लव मैरिज होना भारत में आम बात हो गयी है, लेकिन अगर आप अरेंज मैरिज भी करते हैं तो उससे करते हैं जिसपर आपके परिवार को और आपको विश्वास होता है। आपने अक्सर देखा होगा, जब हम किसी से प्यार करते हैं तो उस व्यक्ति से हमारी कुछ उम्मीदें भी होती हैं। लेकिन वे उम्मीदें हर बार पूरी हो ये जरूरी तो नहीं है, ऐसा ही कुछ टेलीविजन की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस कनिष्का सोनी (Actress Kanishka Soni) के साथ भी हुआ, हालही में एक्ट्रेस ने सोलोगामी मैरिज (Sologamy Marriage in India) यानि खुद से शादी की है। तभी से एक्ट्रेस सुर्खियों में बनी हुई है, एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि प्रेम संबंधों में किस्मत काम ना आने के कारण वह डिप्रेशन में चली गई थी। अपने जीवन में इस कठिन समय से उबरते हुए, उन्होंने खुद से शादी की थी। कनिष्का एक ऐसा रिश्ता दुनिया के सामने लाई, जिसने कई लोगों को चौंका दिया।

पुरुषों को लेकर अच्छा नहीं रहा कनिष्का का एक्सपीरियंस

एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि प्यार में उनकी किस्मत बहुत कम थी। एक्ट्रेस ने कहा, 'जब मैं मुंबई आई तो कई लड़कों ने मुझे प्रपोज किया। अब तक मैंने 1200-1300 प्रोपोजल को खारिज कर दिया है। साथ ही एक लोकप्रिय अभिनेता ने भी मुझे शादी के लिए प्रपोज किया। लेकिन, बहुत ही कम समय में उसका असली चेहरा मेरे सामने आ गया, वह बहुत ही हिंसक था।' उन्होंने आगे कहा कि उनका पार्टनर बहुत गुस्से में रहता था और गुस्से में आकर वह चीजों को यहां-वहां फैंक कर बर्बाद कर देता था। साथ ही उसने एक्ट्रेस कनिष्का सोनी को कई बार पीटा था। कनिष्का ने बताया कि वह अपने पार्टनर का हर तरह से साथ देती थी, लेकिन उनका यह रिश्ता और फैसला पूरी तरह से गलत था। उनके पार्टनर का ऐसा रवैया एक्ट्रेस के लिए बहुत दर्दनाक था। यह सिलसिला ढाई साल तक चलता रहा, बाद में इस रिश्ते से उबरने में उन्हें पांच साल लग गए।

रिश्ते में बहुत जरुरी है मान-सम्मान

एक्ट्रेस की निजी जिंदगी में मचे बवाल का असर उनके करियर पर भी पड़ रहा था। इस पूरी घटना से हम यह सिख सकते हैं कि हमे प्यार में अंधे होकर टॉक्सिक रिलेशन को झेलना नहीं चाहिए। प्यार अपनी जगह सही है लेकिन इंसान का सही होना और अपने पार्टनर कि इज्जत करना बहुत जरुरी है। अगर किसी रिश्ते में मान-सम्मान की कमी है तो ऐसे रिश्ते का कोई भविष्य नहीं हो सकता है। इस तरह के रिलेशन में कोई भी इंसान खुश नहीं रह सकता है, ऐसे रिश्तों को आंख बंद करके बस इस उम्मीद में झेलना की आपका पार्टनर कभी सुधर जाएगा यह सही नहीं है।

Tags

Next Story