Skin Care Tips: करवा चौथ पर नेचुरली ग्लो करेगा आपका चेहरा, आज रात से करें ये काम

Karwa chauth 2021 Skin Care Tips : करवा चौथ (Karwa Chauth) के कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इस बार यह त्यौहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं चाहती हैं कि वह सबसे खूबसूरत लगें और उनके पति उनकी तारीफ करते हुए न थकें। यहां हम आपको कुछ घरेलू फेस पैक (Home Made FacePack) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके चेहरे पर नेचुरल गलो (Natural Glow) आएगा।
1- गुलाब जल और एलोवेरा जेल
आप रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर गुलाब जल और एलोवेरा जेल लगाकर सो सकती हैं। सुबह उठकर अपना चेहरा धो सकती हैं। इससे आपका चेहरा निखर जाएगा।
सामग्री -
-एक छोटी चम्मच- गुलाब जल
-एक चम्मच- एलोवेरा जेल
विधि - रात में सोने से पहले दोनों को अच्छे से मिला लें। इसके बाद अपना फेश वॉश कर इस फेस पैक को अपने चेहरे पर अप्लाई करें। इससे आपके चेहरे के दाग-धब्बे खत्म हो जाएंगे और झुर्रियां कम करने में भी मदद मिलेगी।
2- टमाटर का रस
आप दोपहर में या शाम के समय जब भी आपके पास समय हो तब आप अपने फेस पर टमाटर का रस लगा सकती हैं। इससे आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो आएगा।
सामग्री
-दही- 2 चम्मच
-टमाटर का पेस्ट - एक चम्मच
विधि
इस फेसपैक को आप अपने चेहरे पर लगा सकती हैं और 20 मिनट चेहरे पर रखने के बाद आप फेश वॉश कर सकती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS