Karwa Chauth 2022: कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? जानें शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Happy Karwa Chauth 2022: करवा चौथ विवाहित हिंदू (Hindu) महिलाओं द्वारा मनाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस त्योहार को भारत के उत्तर और पश्चिमी हिस्से में बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक इस साल करवा चौथ (Karwa Chauth) का त्योहार 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन शादीशुदा महिलाएं (Married Women) अपने पति की लंबी उम्र और सुरक्षा के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत (Nirjala Fast) रखती हैं। जो लोग व्रत रखते हैं वे दिन में भी पानी नहीं लेते हैं, हालांकि कुछ लोग स्वास्थ के कारण सूर्य देव को अर्घ देकर एक बार पानी पी लेते हैं लेकिन यह सिर्फ बहुत ही जरूरतमंद लोग करते हैं। बाकि सभी लोग चांद दिखने के बाद ही उपवास खत्म करते हैं।
- पति की लंबी उम्र के लिए मनाते हैं करवा चौथ (Long and Healthy Life of Husband)
व्रत तोड़ने के लिए महिलाएं चलनी से चांद को देखती हैं और उसके बाद अपने पति का चेहरा देखती हैं। पूजन के बाद पति अपनी पत्नियों को भोजन खिलाते हैं। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक करवा चौथ कार्तिक महीने में पूर्णिमा के बाद चौथे दिन पड़ता है, हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को यह दिन मनाया जाता है। कई अन्य हिंदू त्योहारों की तरह करवा चौथ भी चंद्र कैलेंडर पर आधारित होता है और पूजा के लिए तिथि और शुभ समय चंद्रमा के उदय के अनुसार ही तय किया जाता है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा माता की पूजा करती हैं।
- Karwa Chauth 2022: तारीख और शुभ मुहूर्त (Date and Shubh Muhurat)
द्रिक पंचांग के अनुसार, करवा चौथ 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा। चतुर्थी तिथि गुरुवार, 13 अक्टूबर को 1:59 बजे शुरू होगी और शुक्रवार 14 अक्टूबर को 3:08 बजे समाप्त होगी। बात करें पूजन के लिए शुभ मुहूर्त की तो द्रिक पंचांग के अनुसार पूजा करने का शुभ मुहूर्त शाम 5:54 बजे से शाम 7:09 बजे तक रहेगा। विवाहित महिलाओं के लिए व्रत रखने का समय सुबह 6:20 बजे से रात 8:09 बजे तक रहेगा।
- Karwa Chauth 2022: चांद दिखना (Moon sighting Timing)
फिर रात 8:09 बजे चंद्रोदय होने की संभावना है। हालांकि, मौसम की स्थिति के अनुसार, देश के कुछ हिस्सों में समय अलग-अलग हो सकता है। बता दें कि करवा चौथ की शाम के समय चंद्रोदय से 1 घंटा पहले सम्पूर्ण शिव-परिवार की विधिवत पूजा की जाती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS