Karwa Chauth Makeup Tips: लिक्विड लिपस्टिक इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है लुक

Karwa Chauth Makeup Tips: लिक्विड लिपस्टिक इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है लुक
X
Karwa Chauth Makeup Tips: मेकअप लुक को कम्प्लीट करने के लिए लिपस्टिक अहम भूमिका निभाती है। आजकल लिक्विड लिपस्टिक का चलन है। लेकिन, इसका इस्तेमाल करते समय कुछ गलतियां करने से बचना होगा।

karwa chauth makeup tips: इस साल करवा चौथ का त्योहार 1 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। शादीशुदा महिलाओं के लिए यह त्योहार काफी खास होता है। इस दिन की तैयारी महिलाएं पहले से ही शुरू कर देती हैं। क्या पहनना है, कैसा लुक करना है , कैसे सजना है जैसी चीजें महिलाओं को परेशान रखती हैं। बहुत सी तैयारीयां करने के बाद भी मेकअप में छोटी सी गलती भी करवाचौथ के लुक को खराब कर सकती है। ऐसे में कुछ महिलाएं लिक्विड लिपस्टिक को लेकर गलतियां करती हैं। आजकल कई तरह की लिपस्टिक का चलन है, जिसमें से एक लिक्विड लिपस्टिक भी है। अगर इस लिक्विड लिपस्टिक को सही से लगाया जाए तो यह आपके लुक में बेहद शानदार लगती है, वहीं अगर इसके इस्तेमाल में गलती हो जाए तो यह आपके लुक को बिगाड़ भी सकती है। आइए बताते हैं कि लिक्विड लिपस्टिक लगाते दौरान महिलाएं क्या गलतियां करती हैं।

लिक्विड लिपस्टिक लगाते दौरान क्या गलतियां न करें

एक्सफोलिएट न करने की गलती

अक्सर महिलाएं अपने होठों को एक्सफोलिएट करे बिना ही लिपस्टिक लगा लेती हैं। यह गलती न करें, लिपस्टिक लगाने से पहले खास कर लिक्विड लिपस्टिक यूजन करने से पहले लिप्स को एक्सफोलिएट करना जरूरी है क्योंकि ऐसा करने से होंठो की स्किन सॉफ्ट हो जाती है। इसके चलते लिपस्टिक अच्छे से लग पाती है और सुंदर दिखती है। अगर होंठो को एक्सफोलिएट न करो तो वे रफ और खराब नजर आते हैं। एक्सफोलिएट करने के लिए लिप स्क्रब से होंठो कि मसाज करें ।

लिपस्टिक प्रोडक्ट, ब्रश पर ज्यादा लेना

लिक्विड लिपस्टिक होंठो पर लगाने से पहले प्रोडक्ट की मात्रा जरूर देखें। हमेशा लिक्विड लिपस्टिक की मात्रा कम ही लें ताकि लिपस्टिक होठों पर अच्छे से सेट होकर लग जाए। ज्यादा लिक्विड लिपस्टिक होंठे पर एक्सट्रा लगी अच्छी नहीं लगती और इससे होंठ आपस में चिपकते भी हैं।

एक से ज्यादा लिक्विड लिपस्टिक की लेयर लगाना

होंठों पर लिक्विड लिपस्टिक की लेयर ज्यादा न लगाएं। ऐसा करने से होंठ की दरार नजर आने लगती हैं। होंठों पर लिपस्टिक की परतें भी अजीब सी दिखाई देती हैं।

लिक्विड लिपस्टिक लगे होंठो को रगड़ना

लिक्विड लिपस्टिक लगे होंठो को आप आपस में न रगड़े। यदि आप होंठो पर लिक्विड लिपस्टिक लगाने के बाद उन्हें आपस में रगड़ते हैं, तो ऐसा करने से आपके लिप्स पैची दिखाई देने लगेंगे। इससे आपका लुक खराब नजर आ सकता है।

Also Read : स्किन समस्या से निजात पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, नहीं होगें पैसे खर्च

Tags

Next Story