Kitchen Tips: लंबे समय तक चलाना चाहती हैं फ्रिज तो इन आदतों को कहें गुडबाय

Kitchen Tips: हालांकि महिलाएं अपने स्तर पर फ्रिज (Refrigertaor) की रेग्युलर क्लीनिंग (Regular Cleaning) करती हैं। लेकिन इससे जुड़ी कुछ ऐसी गलतियां करती हैं, जिससे फ्रिज जल्दी खराब हो जाता है या बिजली ज्यादा कंज्यूम (Consumes More Electricity) करने लगता है। जैसे, फ्रिज में जरूरत से ज्यादा सामान रखने से उसके अंदर हवा का फ्लो सही ढंग से नहीं हो पाता है। नतीजतन फ्रिज में रखी चीजें खराब होना शुरू हो जाती हैं। कुछ लोगों के घर में चूहे फ्रिज के तारों को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे भी फ्रिज खराब हो जाता है। इसी तरह फ्रिज के पीछे लगी कॉइल्स पर जब मिट्टी जम जाती है, तो कंप्रेसर जल्दी खराब हो सकता है। इसलिए सावधानीपूर्वक उसकी भी सफाई जरूरी है। आपका फ्रिज सही ढंग से लंबे समय तक काम करे, इसके लिए यहां बताए गए टिप्स (Tips for Proper Functioning of Refrigerator) को फॉलो करें।
वेंटिलेशन हो सही
अकसर फ्रिज को किचेन के एक कोने में रख दिया जाता है। ऐसा करने से फ्रिज जल्दी खराब हो सकता है। इसलिए ध्यान रखें फ्रिज को हमेशा खुली और हवादार जगह पर ही रखना चाहिए यानी उसका वेंटिलेशन प्रॉपर होना चाहिए। फ्रिज को दीवार से भी दो-तीन इंच दूर ही रखें।
इन चीजों से रखें दूर
फ्रिज को कभी भी गैस, माइक्रोवेव, चिमनी या फिर किसी दूसरे इलेक्ट्रिक डिवाइस के नजदीक नहीं रखना चाहिए। यही नहीं, अपने फ्रिज को सूर्य की रोशनी से भी बचा कर रखें। अगर आपके किचेन में बहुत ज्यादा गर्मी रहती है तो फ्रिज किसी और रूम में रखना चाहिए।
बार-बार ना खोलें
बहुत से घरों में फैमिली मेंबर्स, स्पेशली बच्चे, थोड़ी-थोड़ी देर में फ्रिज को खोलते रहते हैं। कई बार तो फ्रिज का डोर ठीक से बंद भी नहीं होता है। ऐसा होने पर फ्रिज ज्यादा बिजली कंज्यूम करता है और फ्रिज के अंदर रखी चीजें भी खराब होने लगती हैं। फ्रिज का दरवाजा अच्छे से बंद करें। अगर फ्रिज का डोर बंद करते वक्त फ्लैशलाइट बंद होती है और डोर खोलते वक्त ऑन हो जाती है तो आपका फ्रिज बिल्कुल सही है।
ना रखें गर्म खाना
बहुत सी महिलाएं गर्म खाना फ्रिज के अंदर रख देती हैं। ऐसे में खाना तो खराब होता ही है, साथ फ्रिज की ठंडा करने की क्षमता भी कम हो जाती है। इसलिए जब गर्म खाना सामान्य तापमान का हो जाए, तभी उसे फ्रिज के अंदर रखें।
लेखक- सुमन (Suman)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS