Kitchen Tips: घर में तांबे के बर्तन नजर आते हैं गंदे, इन टिप्स का करें प्रयोग लौट आएगी चमक

Kitchen Tips: एक स्वस्थ शरीर (Healthy Body) के लिए हमें कई सारे खनिजों (Minerals) की आवश्यकता होती है। इन्हीं खनिजों में से एक है तांबा (Copper), इसमें रख कर पानी पीने से हमें कई सारे स्वास्थ्य लाभ (Health Benefits) मिलते हैं। भारतीय घरो में आपको आसानी से तांबे के बर्तन, बोतले और मूर्तियां मिल जाएगी। इन्हें हमारे घरो में खाने-पीनें और पूजा करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। वहीं इनके साथ एक समस्या ये है कि ये जब नए होते हैं तब तो चमकते हैं लेकिन लगातार इनका इस्तेमाल किए जानें पर या रखे हुए भी इनकी चमक फीकी पड़ने लगती है। इन्हें साफ कर पाना आसान नहीं होता इसलिए अपनी इस स्टोरी में हम आपके लिए लेकर आएं हैं कुछ घरेलू टिप्स (Tips To Clean Copper Things) जिनके जरिए आप अपने बर्तनों और मूर्तियों को आसानी से साफ कर सकते हैं।
सिरका और नमक
नमक और सिरका का प्रयोग जब एक मिश्रण की तरह तांबे से बनी वस्तुओं पर किया जाता है तो ये उसका ऑक्सीडेशन को कम कर देते हैं। तांबे से बनी किसी चीज को साफ करने के लिए आप स्क्रब को पहले सिरके में डुबोंए या फिर गीला करें और उसके बाद उस पर नमक लेकर उस चीज पर रगड़ें। इसे तब तक रगड़े जब तक जमा हुई गंदगी साफ न हो जाए। फिर इसे साफ पानी से धोएं और एक साफ मुलायम कपड़े से सुखा लें।
नमक सिरका और गर्मी
एक बड़े बर्तन में 1 बड़ा चम्मच नमक और 1 कप सफेद सिरका डालें और इसे पानी से भरें। अब इसे गैस पर रखें और इसमें तांबे की बोतल या फिर जो आपको साफ करना है वो डाल दें। इसे सिरका और नमक मिले पानी में तब तक खौलने दें जब तक कि इस पर जमा हुई गंदगी साफ न हो जाए। अब बर्तन को निकाल लें और ठंडा होनें के बाद गर्म पानी और साबुन के साथ धो लें।
नींबू
आप नींबू की मदद से तांबे के बर्तन और अन्य चीजों को साफ कर सकते हैं। नींबू को आधा काट लें और इसे बर्तन पर रगड़ें। आप चाहें तो इसमें नमक भी मिला सकती हैं। एक बार अच्छे से साफ हो जानें के बाद इसे सादे पानी से धो लें।
नींबू का रस और नमक
एक नींबू का रस निचोड़ें और इसमें नमक डालकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट से अपने तांबे के बर्तन या बोतल को साफ करें। फिर इसे गर्म पानी से धोकर साफ कपड़े से पोंछ कर सुखा लें।
नमक, सिरका और आटा
1 कप सफेद सिरके में 1 बड़ा चम्मच नमक डालें। अब इसमें धीरे-धीरे मैदा डालकर पेस्ट बना लें। अच्छी तरह मिल जाने के बाद इस पेस्ट से अपने तांबे के बर्तन को साफ कर लें। इसे लगभग 15 मिनट के लिए बर्तन पर लगा रहने दें और फिर गर्म पानी से इसे धो कर सुखा लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS