Benefits Of Kiwi: सेहत के लिए वरदान है कीवी, हार्ट अटैक से लेकर खांसी-जुकाम तक हर बीमारी का बेजोड़ इलाज

Health Benefits Of Kiwi: आजकल बहुत से लोग स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। ताजे फलों के रस से लेकर सलाद तक वे विटामिन, खनिज और प्रोटीन से भरपूर स्वस्थ खाद्य पदार्थ खा रहे हैं। इन सभी गुणों से भरपूर एक फल है कीवी, जिसे सुपरफूड की कैटेगरी में रखा जाता है। कीवी (Kiwi) में बहुत सारे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो आपकी सेहत के लिए जरुरी हैं, वैसे तो यह फल बाजार में बिकने वाले बाकी कई फलों के मुकाबले थोड़ा ज्यादा महंगा होता है। लेकिन कीवी को खाना कभी भी घाटे का सौदा साबित नहीं होगा, आइये सुपरफूड कीवी (Superfood Kiwi) के बारे में अधिक जानकारियां और इसके सेवन से होने वाले आश्चर्यजनक लाभ क्या है?
पोषक तत्वों की खान है कीवी
कीवी का फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है, अगर आप इसे रोज सुबह खाली पेट खाते हैं तो यह इम्युनिटी को बढ़ाता है। कीवी में विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन बी6 पाए जाते हैं, जिससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। कोरोना महामारी के मद्देनजर सभी का फोकस इम्युनिटी बढ़ाने पर ही रहता है और इस सुपरफूड में मौजूद विटामिन सी और विटामिन के इम्युनिटी को बूस्ट (Immunity Booster Kiwi) करते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि रोज सुबह खाली पेट कीवी का सेवन करने से खांसी-जुकाम जैसी बीमारियों से भी बचा जा सकता है।
ब्लड प्रेशर समेत कई बीमारियों से करता है बचाव
कीवी का सेवन ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को नियंत्रित करने और दिल को स्वस्थ रखने में काफी कारगर होता है। कीवी को खाली पेट खाने से हार्ट अटैक (Heart Attack) और सीने में जलन जैसी समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है, फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण यह पेट की समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है। रोजाना खाली पेट कीवी खाने से पेट साफ रहता है। इसके अलावा आप कब्ज, एसिडिटी और गैस (Gas and Acidity) की समस्या से छुटकारा भी पा सकते हैं।
जरूरत से ज्यादा ना करें कीवी का सेवन
पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड कीवी खाने से आपके शरीर में नुट्रिएंट्स (Nutrients) की कमी दूर हो जाएगी। कीवी का नियमित सेवन वजन घटाने में भी मदद करता है, कीवी को खाली पेट खाने से आपको ज्यादा देर तक भूख नहीं लगती है। इस तरह आप हाई कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ खाने से बच सकते हैं। क्योंकि यह विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है, इसलिए कुछ लोग शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कीवी का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए, जैसा की हमने आपको बताया की इस फल में हाई फाइबर और पोटेशियम है। ज्यादा कीवी खाने से पेट में दर्द, एलर्जी और किडनी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS