Travel Destination: खूबसूरत वादियों में घूमने का है मन, तो एक बार जरूर जाएं महाराष्ट्र के इस जिले में

Travel Destination: भारत के राज्यों की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, कश्मीर जैसे राज्यों को घूमने का सपना हर एक घुमक्कड़ देखता है। ज्यादातर लोग उत्तराखंड में जाना पसंद करते हैं। इसे वैली ऑफ फ्लॉवर्स के नाम से भी जाना जाता है। दूर-दूर तक बिखरे रंग-बिरंगे फूलों को एक साथ देखने का सुकून सबसे अलग ही होता है। लेकिन, इस वादी में घूमने का परफेक्ट समय जुलाई से लेकर सितंबर तक होता है। कई बार मौसम की खराबी की वजह से तमाम तरह की अड़चन भी पैदा होती रहती है। अगर आप उत्तराखंड की फूलों की वादियों में किसी वजह से घूमने नहीं जा पाएं, तो आप महाराष्ट्र के सतारा जिले जा सकते हैं।
कास पठार
महाराष्ट्र, सतारा से 24 किमी की दूरी पर कास पठार स्थित है,जो महाराष्ट्र की आकर्षक जगहों में से एक है। कास पठार, फूलों की घाटी है, वहां का नजारा देखने लायक बनता है। साल 2012 में फूलों की घाटी की वजह से इस जगह को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट में सिलेक्ट किया गया था। यह जगह बारिश के मौसम में फूलों की चादर से पूरी तरह ढक जाती है। इस घाटी में करीब 850 तरह के फूल पाए जाते हैं। जिनमें मुख्य फूलों के रूप में गुलाबी रंग के बालसम फूल, सफेद आर्केड, पीले सोंकी, स्मिथिया और सेरोपेजिया जैसे दुर्लभ फूल मौजूद है। ट्रैकिंग करते हुए इस घाटी की खूबसूरती को कैमरे में जरूर कैद करें।
कास झील
फूलों के साथ-साथ झील की खूबसूरती का दीदार करना है, तो कास झील जरूर जाएं। कास झील को कास तालाब के नाम से जाना जाता है। कास झील फूलों की घाटी,कास पठार के नजदीक स्थित है। इस झील को देखने का बेस्ट समय मानसून के मौसम में है।
कैसे पहुंचे कास पठार और कास
अगर आप फ्लाइट से यहां जाना चाहते हैं, तो आपको नजदीकी एयरपोर्ट पुणे जाना होगा। इसके बाद यहां से टैक्सी या बस कर आसानी से कास पठार पहुंच सकते हैं। वहीं अगर आप ट्रेन से जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको सतारा रेलवे स्टेशन आना होगा। यहां बस या टैक्सी कर आप कास पठार जा सकते हैं।
Also Read: October Travel: अगर आप भी हैं नेचर लवर, तो एक बार जरूर करें हिमाचल के सेथन गांव की सैर
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS