Lipstick लगाने से कम हो रहा आपका IQ! यहां पढ़िए लिपस्टिक लगाने के नुकसान

Lipstick लगाने से कम हो रहा आपका IQ! यहां पढ़िए लिपस्टिक लगाने के नुकसान
X
Lipstick: कई महिलाएं होंठों पर लिपस्टिक लगाए बिना घर से बहार ही नहीं जाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लिपस्टिक लगाने से आपकी सेहत पर बहुत बुरा (Lipstick Side Effects) असर होता है।

Side Effects Of Lipstick: महिलाएं मेकअप करते समय कई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, इन सभी प्रोडक्ट्स में से भी सबसे अहम लिपस्टिक होती है। अगर किसी महिला को मेकअप लगाने का शौक नहीं भी होता है, वह तब भी लाइट शेड वाली लिपस्टिक (Lipstick) का इस्तेमाल करती ही हैं। लिपस्टिक एक ऐसा प्रोडक्ट है, जो आमतौर पर महिलाओं के बैग में मौजूद होती है। लिपस्टिक लगाने से होंठों की सुंदरता कई गुना बढ़ जाती है, कई महिलाएं लिपस्टिक लगाकर खुद को कॉन्फिडेंट महसूस करती हैं। मगर आपकी यही लिपस्टिक कई तरीकों से आपके शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं। दरअसल, लिपस्टिक (Disadvantages Of Lipstick) में कई तरह के खतरनाक केमिकल्स होते हैं।

खाने के साथ पेट में पहुंच रही लिपस्टिक

बता दें कि लिपस्टिक ना सिर्फ आपके होंठों के नेचुरल ग्लो और खूबसूरती को खराब करती है, बल्कि आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंचाती है। आपने कई बार नोटिस किया होगा कि महिलाएं लिपस्टिक लगाकर कुछ खाती या पीती हैं, तो खाने के साथ थोड़ी-थोड़ी लिपस्टिक भी आपके पेट में पहुंच जाती है। वहीं, कई महिलाएं आदतन अपनी लिपस्टिक खुद ही खा लेती हैं। हालांकि, आपको ऐसा कुछ भी करने से बचना चाहिए, क्योंकि आपकी नो मेकअप लुक की साथी लिपस्टिक आपको गंभीर रूप से बीमार बना सकती है।

जानिये लिपस्टिक लगाने के नुकसान

जानकारी के लिए बता दें कि लिपस्टिक (Lipstick) में मौजूद हानिकारक कैमिकल्स की वजह से होंठ और आसपास की स्किन पर एलर्जी, जलन और कालेपन की समस्या हो सकती है। हाल ही में हुई एक रिसर्च में दावा किया गया था कि लिपस्टिक में मौजूद कैमिकल्स और मेटल्स इतने खतरनाक हो सकते हैं, जिनसे कैंसर होने का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है। आइए लिपस्टिक लगाने के नुकसान के बारे में जानते हैं।

- लिपस्टिक का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने से इसमें मौजूद लेड, एल्यूमिनियम, कैडमियम, क्रोमियम और मैग्नीशियम शरीर में चले जाते हैं, जिससे नर्वस पर गंभीर असर पड़ता है।

- लिपस्टिक में मौजूद एल्यूमिनियम स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।

- लिपस्टिक में मौजूद एल्यूमिनियम से पेट के अल्सर जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

- लिपस्टिक में मौजूद लेड से महिलाओं में मेमोरी और आईक्यू लेवल कम हो सकता है।

- लिपस्टिक में मौजूद तत्वों के शरीर में जाने से चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है।

- इसमें मौजूद क्रोमियम के कारण कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

Also Read: Lipstick: खूबसूरती नहीं मौत की वजह बन रही लिपस्टिक? जानिए आप किन गंभीर बीमारियों का हो जाएंगी शिकार

Tags

Next Story