Pitru Paksha 2022: 15 दिनों में भूलकर भी न करें गेहूं से लेकर इन दालों तक का सेवन, आपके पितृ हो जाएंगे नाराज

Pitru Paksha 2022: हिंदू कैलेंडर के मुताबिक 15 दिवसीय पितृ पक्ष जिन्हें हम श्राद्ध भी कहते हैं 10 सितंबर से शुरू होंगे और 25 सितंबर को समाप्त होंगे। इस अवधि के दौरान देशभर के हिंदू अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देते हैं और कई प्रतिबंधों के साथ एक अनुशासित दिनचर्या का पालन करते हैं। सभी हिंदू अपने पूर्वजों के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे अनुष्ठान करते हैं। ये अनुष्ठान परिवार की दिवंगत आत्माओं के लिए किया जाता है, जिनके बारे में माना जाता है कि वे पितृ पक्ष के दौरान पृथ्वी पर वापस लौटते हैं और अपने वंशजों के घरों में निवास करते हैं। हिंदू परंपराओं के मुताबिक श्राद्ध का अनुष्ठान करने वालों के लिए कई प्रतिबंधों का पालन करना बहुत ज्यादा जरुरी होता है। इस दौरान कुछ खाने-पीने की चीजों से भी परहेज किया जाता है। आज कि इस खबर में हम आपको कुछ ऐसी खाने की चीजों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन श्राद्ध काल के (Never Consume These Food Items During Pitru Paksha) दौरान नहीं करना चाहिए।
1. पितृ पक्ष की अवधि के दौरान मसूर दाल सख्त वर्जित है। मसूर दाल के अलावा छोले और फटी हुई दाल का भी सेवन करने की अनुमति नहीं है। इस दौरान चना सत्तू और काली उड़द की दाल से भी बचना चाहिए।
2. पितृ पक्ष में चावल, दाल और गेहूं जैसे कच्चे अनाज नहीं खाना चाहिए। श्राद्ध के समय इनका सेवन भी नहीं करना चाहिए। इन अनाजों का सेवन पकाने के बाद ही किया जा सकता है।
3. पितृ पक्ष के दौरान मांसाहारी चीजे खाने को लेकर सख्त मनाही है। इनके अलावा कई शाकाहारी चीजे भी हैं, जिनका सेवन इन 15 दिनों की अवधि के दौरान नहीं किया जाता है। आलू, अरबी और मूली जैसी सब्जियों से परहेज करना चाहिए।
4. पितृ पक्ष में लोगों को लहसुन और प्याज खाने से बचना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार प्याज को तामसिक और लहसुन को राजसिक माना गया है। इन विशेषताओं के कारण, वे शरीर में गर्मी पैदा कर सकते हैं। कुछ आयुर्वेदिक विशेषज्ञों का सुझाव है कि श्राद्ध काल में प्याज और अन्य तामसिक और राजसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
5. इस दौरान अन्य खाने की चीजें जैसे जीरा, काला नमक, काली सरसों, खीरा और बैगन को अपने आहार में शामिल नहीं करना चाहिए।
6. पान, सुपारी, तंबाकू और शराब का सेवन भूलकर भी ना करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS