लटकने लगी है स्किन तो घर पर ही करें ये आसान एक्सरसाइज, चर्बी कम करने के लिए बेहतरीन उपाय

Exercise to Reduce Hand Fat in Hindi: आजकल की भागदौड़ से भरी जिंदगी में हम अपनी सेहत का ख्याल भी नहीं रख पा रहे हैं। ऐसे में एक्सरसाइज (Exercise) या फिर जॉगिंग (Jogging) करना, हमारी हेल्थ के लिए बहुत जरूरी होता है। अगर आप रोजाना एक्सरसाइज (Daily Exercise) करते हैं, तो आपके बीमार पड़ने की संभावना कम हो जाती है। जो लोग एक्सरसाइज करते हैं। वे दूसरे लोगों की तुलना में ज्यादा हेल्दी रहते हैं। एक्सरसाइज करने से शरीर के अंगों को मजबूती मिलती है, शरीर में कसाव आता है और लोगों की फिजिकल एपियरेंस (Physical Appearance) बेहतर हो जाती है।
इसके साथ ही आजकल लोग अपने वजन को लेकर काफी चिंतित रहते हैं, लेकिन अगर आप रोजाना एक्सरसाइज करेंगे, तो आपको अपने वजन को घटाने के लिए डाइट (Daily Diet) का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। वजन कम करने की रेस में कोई बैली फैट, तो कोई पैरों के फैट को कम करने के लिए एक्सरसाइज करता है। लेकिन अगर आप अपने हाथों की लटकती चर्बी से परेशान हैं, तो आपके लिए भी एक्सरसाइज करना फायदेमंद हो सकता है। हाथों के फैट को बर्न करने के लिए आप रोजाना एक्सरसाइज करें, जिससे आपकी मसल्स टोन होंगी और आपके हाथों को मजबूती भी मिलेगी।
हाथों का फैट कम करने के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज (Exercise to Reduce Hand Fat)
1. पुशअप्स एक्सरसाइज (Push ups Exercise)
यह सबसे आम एक्सरसाइज है, आपने इसके बारे में पहले जरूर सूना होगा। अगर आपको अपने हाथों का फैट कम करना है, तो आप रोजाना पुशअप्स कर सकते हैं। पुशअप्स से आपके हाथों की मसल्स को मजबूती मिलती है। साथ ही आप इसे बहुत ही आसानी से अपने घर पर कर सकते हैं। पुशअप्स करने से आपकी बॉडी भी बैलेंस में रहेगी।
जानिए कैसे करें पुशअप्स-
- पुशअप्स करने के लिए आप सबसे पहले अपने पेट के बल लेट जाएं।
- इसके बाद अपनी हथेलियों को फर्श पर कंधों के साथ में रखें।
- इसके बाद अपनी हथेलियों पर जोर देते हुए अपने शरीर को ऊपर उठाएं।
- फिर कुछ देर इसी अवस्था में रहें और फिर शरीर को वापस नीचे लाएं।
- आपको ऐसा लगातार करते रहना होता है, इससे आपकी पूरी बॉडी स्ट्रेच होगी। साथ ही आपके पेट, हाथों और पैरों की चर्बी कम हो जाती है।
2. बारबेल कर्ल एक्सरसाइज (Barbell Curl Exercise)
हाथों की चर्बी को कम करने के लिए आप बारबेल कर्ल एक्सरसाइज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप बारबेल कर्ल एक्सरसाइज को नियमित रूप से करने से आपको काफी लाभ मिल सकता है। इससे हाथों की मसल्स टोन होती हैं, साथ ही यह आपके फैट को भी कम करती है।
जानिए कैसे करें बारबेल कर्ल-
- बारबेल कर्ल एक्सरसाइज करने के लिए आप खड़े होकर एक रॉड को अपने दोनों हाथों से होल्ड करें।
- इस दौरान आपके पैरों के बीच थोड़ा गैप होना चाहिए। अब इस रॉड को अपने हाथों पर जोर लगाकर ऊपर की तरफ उठाएं और छाती तक लेकर लाएं।
- इसके बाद कुछ देर इसी अवस्था में होल्ड करें और फिर धीरे-धीरे नीचे आ जाएं।
- ध्यान रहे कि आपकी कोहनियां और हाथ दोनों बिल्कुल सीधे होने चाहिए।
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको अपनी स्ट्रेंथ के मुताबिक ही वेट उठाना है।
3. आर्म सर्किल एक्सरसाइज (Arm circle exercise)
अगर आप अपने हाथों की चर्बी को घटाना चाहते हैं तो आर्म सर्किल एक्सरसाइज की मदद से आप अपने फैट को बर्न कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करना बेहद आसान है, आप इसे आसानी से घर पर कर सकते हैं। अकसर लोग वार्म अप के रूप में इस एक्सरसाइज को करते हैं।
कैसे करें आर्म सर्किल एक्सरसाइज-
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप सबसे पहले बिल्कुल सीधे खड़े हो जाएं और अपने हाथों को शरीर के साथ लगा लें।
- इसके बाद अपने हाथों को कंधे के समान लेवल तक लेकर आएं।
- अपनी कोहनियों और हाथों को मोड़े नहीं, सीधा रखें।
- इसके बाद दोनों हाथों को घुमाते रहें। आप एक बार में 10 बार हाथों को घुमा सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS