गर्मियों में ट्राई करें Aam Ka Peda, यहां देखें बहुत ही आसान रेसिपी

Know How To Make Aam Ka Peda: गर्मियों के मौसम (Summer Season) में आम का सभी को इंतजार रहता है। बाजारों में हर जगह फलों का राजा आम ही छाया रहता है। ऐसे में लोग अलग-अलग तरीके से आम का लुत्फ उठाते हैं। किसी को इसका मैंगो शेक पसंद आता है, तो कोई आम पन्ना पीना पसंद करता है। आम की तमाम रेसिपी होती हैं, जिनमें से एक आज हम आपको बताने वाले हैं। इस आर्टिकल में हम आपको मिनटों में तैयार होने वाली मैंगो पेड़ा रेसिपी सिखाएंगे। आइए देखें आम का पेड़ा कैसे बनाते हैं?
मैंगो पेड़ा बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
मैंगो प्यूरी
मिल्क पाउडर
बादाम
घी
चीनी
फूड कलर
केसर
कंडेंस्ड मिल्क
इलायची पाउडर
पिस्ता
मेवे या चांदी का पन्ना
मैंगो पेड़ा बनाने की आसान विधि
मैंगो पेड़ा बनाने के लिए आपको सबसे पहले गैस पर एक पैन गर्म करने रखें। इसमें 1 चम्मच देसी घी गर्म करें और हल्की गैस करके इसमें कंडेंस मिल्क और मिल्क पाउडर मिलाएं। इन दोनों को तब तक पकाएं जब तक ये गाढ़ा ना हो जाए, इसे एक प्लेट के अंदर निकाल कर अलग रखें।
इसके बाद फिर से गैस पर पैन रखें और उसमें दो चम्मच घी डालें। इसमें मैंगो प्यूरी, केसर और इलायची पाउडर डालकर पकाएं और गाढ़ापन आने के बाद इसमें मिल्क मिश्रण भी मिला दें। सभी को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं।
अब इसे एक प्लेट में निकाल लें और हल्का गर्म रहने पर इसके गोल बॉल बना लें। आप पेड़े को सजाने के लिए पिस्ता, केसर के धागे और मेवे या चांदी की परत का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Also Read: गर्मियों में बनाएं ये Energy बूस्टर Fruit Salad, देखें आसान रेसिपी
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS