नाश्ते में ट्राई करें टेस्टी और हेल्दी Sattu Paratha, देखें रेसिपी

Easy And Tasty Sattu Paratha Recipe: गर्मियों के मौसम में हम सभी सत्तू को घोलकर पीना पसंद करते हैं। इससे हमारे शरीर को ठंडक महसूस होती है और बॉडी हाइड्रेटेड रहती है, लेकिन अगर आप रोजाना सत्तू घोलकर पीते हुए थक गए हैं, तो हम आपके लिए बहुत ही बहतरीन और आसान रेसिपी लेकर आए हैं। इस डिश को आप सुबह के नाश्ते में भी बना सकते हैं, यह टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी है। इसके सेवन के बाद आप पूरे दिन एनर्जेटिक रहेंगे, इस डिश का नाम सत्तू का पराठा है। ऐसे में आज हम आपको सत्तू के पराठे की रेसिपी बताएंगे।
सत्तू का पराठा बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
सत्तू
घी
गेहूं का आटा
नींबू
लहसुन
प्याज
अमचूर
अजवाइन
अदरक
हरी मिर्च
सरसों तेल
हरी धनिया
नमक
सत्तू का पराठा बनाने के लिए रेसिपी
सत्तू का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आपको आटा गूंथ लेना है। इसके लिए एक परात में आटे को डालें। इसके बाद आटे में 1 चम्मच घी और आधा चम्मच नमक मिलाकर, थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह से गूंथ लें। इसके बाद गूंथा हुआ आटा अलग रख दें।
सत्तू पराठा बनाने के लिए अगले स्टेप में मसाला तैयार करना है। इसके लिए आपको एक कटोरी में सत्तू, बारीक कटा लहसुन और अदरक डालना है। साथ ही, कटा हुआ हरा धनिया, अजवाइन, दो चम्मच सरसों का तेल और नींबू का रस इसमें मिक्स कर दें। इस तरह से सत्तू पराठे का मसाला तैयार हो जाएगा।
सत्तू पराठा बनाने के लिए आखिरी स्टेप पराठा बनाना ही है। इसके लिए आपको गूंथा हुआ आटा लेकर उसकी छोटी-छोटी लोई तैयार करनी है। अब जिस तरह से आप आम स्टफिंग पराठा बनाते हैं, वैसे ही सत्तू पराठा बना लें।
गैस पर तवा गर्म होने के लिए रखें और फिर इस पराठे को दोनों तरफ से गोल्डन होने तक सेक लें। इस तरह से सत्तू का पराठा बनकर तैयार हो जाएगा। अब आप दही के साथ या फिर आचार के साथ इसे सर्व करें।
Also Read: मीठे की क्रेविंग का बेहतरीन इलाज है Banarasi Halwa, देखें आसान रेसिपी
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS