Multigrain Flour Recipe: घर पर बनाएं पौष्टिक तत्वों से भरपूर मल्टीग्रेन आटा, देखें विधि

Multigrain Flour Recipe: हमसभी अपने घर के लोगों को पौष्टिक खाना खिलाने के लिए बाजार में मौजूद पोषक तत्व वाले अनाजों को खरीद कर लाते हैं, जैसा बजारा, जौ, गेहूं आदि। सबसे बड़ी बात यह है कि आज के बच्चों को हरी सब्जी, गेहूं, जौ, बाजरा, चना आदि से बने भोजन का सेवन करा पाना मुश्किल हो गया है। इन आप अपने बच्चे को इन सभी अनाज का सेवन कराना चाहते हैं, तो आप मल्टीग्रेन आटा का उपयोग कर सकते हैं। मल्टीग्रेन आटा विभिन्न अनाजों के आटे का संयोजन होता है, जैसे गेहूं, जौ, बाजरा, चना आदि। इस आटे के अनेको फायदे है, जैसे वेट कंट्रोल, ब्लड शुगर कंट्रोल, हार्ट हेल्थ आदि।
हम सभी इस बात से परिचित हैं कि बाजार में मिलने वाले सभी भोज्य पदार्थो में मिलावट होती है। आपको बता दें कि बाजार में मिलने वाले मल्टीग्रेन आटे में प्रेसर्वेटिव्स और अन्य तत्व पाए जाते हैं जिसके कारण आटे की पौष्टिकता में कमी आ सकती है। पौष्टिकता से भरपूर मल्टीग्रेन आटे को आसानी से बनाए घर पर...
मल्टीग्रेन आटा बनाने की सामग्री
गेहूं - 1 किलो
जौ - 250 ग्राम
बाजरा - 250 ग्राम
मक्का - 250 ग्राम
रागी - 250 ग्राम
चना दाल - 100 ग्राम
सोयाबीन दाल - 100 ग्राम
इन सभी अनाजों को आप अपने जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं। सभी अनाजों को एक-एक करके बारीक पीस लें।
बनाने का आसान तारीका
सबसे पहले अनाज को अच्छे से साफकर धोकर कर सुखा लें। सूखने के बाद सभी अनाज और दालों को चालनी के माध्यम से छड़ सलें ताकि बची हुई किसी भी प्रकार की गंदगी निकल जाए।
ध्यान रखें कि अनाजों में नमी न रहने पाए। सूखने के बाद अनाजों को भून लें ताकि अनाज क्रिस्पी और कुरकुरे हो जाए। कुरकुरे होने पर अनाज को पीसने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। अगर आप चक्की पर अनाज को पिसवाने वाले है तो इसे भूनने की जरूरत नहीं है।
अगर आप घर पर अनाज को नहीं पीस सकते तो इसे बाजार में मौजूद इलेक्ट्रिक चक्की का भी उपयोग कर सकते हैं।
जब सारे अनाज पिस जाएं तब इन्हें आपस में अच्छे से मिलाएं
सभी अनाज को अच्छे से मिलाने के बाद इन्हें एयरटाइट कटेंनर में रखे।
ये सारे प्रोसेस के बाद आपका मल्टीग्रेन आटा बनकर तैयार है। इस आटे का उपयोग कर रोटी, परांठा, चपाती आदि बना सकते हैं।
Also Read: व्रत में बनाएं साबूदाना की मसालेदार खिचड़ी, दिन भर रहेंगे एनर्जी से फुल
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS