Relationship Tips: कहीं आप भी तो नहीं हो गए एकतरफा प्यार के शिकार, यहां जानिए इसके संकेत

Relationship Tips: कहीं आप भी तो नहीं हो गए एकतरफा प्यार के शिकार, यहां जानिए इसके संकेत
X
One Sided Love Signs: एकतरफा प्यार ताकत नहीं आपको मेंटली कमजोर बना देता है। यहां जानिए इसके संकेत...

Warning Signs Of One Sided Love: आजकल हम सभी सोशल मीडिया पर एक तरफा प्यार के बारे में कुछ ज्यादा ही देखते और सुनते हैं। लोग अक्सर बॉलीवुड में दिखाए एक तरफा प्यार की ताकत को सच्च मान लेते हैं। लेकिन जब भी कोई प्यार में होता है, तो अपनी पसंद के शख्स की हर छोटी बड़ी बात को जानना, उसके हमेशा अपने पास और अपने साथ रखना चाहता है। प्रॉब्लम की शुरुआत वहां से होती है, जब आप अकेले इन फीलिंग्स को महसूस करते हैं। फिल्मों और शायरियों में इस सिचुएशन को बहुत ही कूल दिखाया जाता है, लेकिन असल में शायद ये इंसान को बस डिप्रेस करने का काम करती हैं। ये One Sided Love आपकी फिजिकल और मेंटल दोनों हेल्थ के लिए बहुत हानिकारक साबित होता है। ऐसे में आपको इन संकेतों को समझना होगा जो आपको बताएंगे कि कहीं ये प्यार एकतरफा तो नहीं है। तो आइए जानते हैं एक तरफा प्यार के बारे में बताने वाले संकेत कौन से हैं...

ये होते हैं एक तरफा प्यार के संकेत:-

1. एक तरफा प्यार का पहला संकेत ये है कि आप अपने पसंद के लड़के या लड़की को हमेशा फेसबुक या किसी और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फॉलो करते हैं। उसके हर लाइक और पोस्ट की शेयरिंग पर नजर रखते हैं, तो आप एक तरफा प्यार के शिकार हैं। ऐसा लंबे समय तक करना आपकी ही फीलिंग्स को हर्ट कर सकता है।

2. एक तरफा प्यार का दूसरा संकेत ये है कि आप अपने सभी कामों को छोड़कर सिर्फ अपने क्रश के ख्यालों में खोएं रहते हैं। उनकी हर एक्टिविटी पर नजर रखते हैं, ऐसा करना आपकी लाइफ के लिए बहुत बुरा साबित हो सकता है। क्योंकि ऐसा करके आप अपनी फीलिंग्स और करियर को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

3. एक तरफा प्यार का तीसरा संकेत ये है कि आप लगातार अपने क्रश से जुड़ी हर छोटी बड़ी बातों को जानने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए आप उनके फ्रेंडस, सोशल मीडिया आदि का यूज करते हैं, लेकिन उनसे सीधा बात नहीं कर पाते हैं।

4. एक तरफा प्यार का चौथा संकेत ये है कि आप अपने क्रश के मना करने के बाद भी उसे अपने दिल और दिमाग से निकाल नहीं पाते हैं। हमेशा उसकी बातों और यादों को याद करते हैं और उसके मैसेज के रिप्लाई न देने पर उदास हो जाते हैं। ध्यान रहे कि ये सभी चीजें आपको मेंटली बहुत ही ज्यादा थका सकती हैं।

5. एक तरफा प्यार का पांचवा संकेत ये होता है कि अपने क्रश के देर रात तक ऑनलाइन होने पर शक करते हैं। उसके दूसरे किसी के साथ लिंक अप होने के बारे में सोचकर आपको बहुत तकलीफ और गुस्सा आता है, तो आप एक तरफा प्यार के शिकार हैं। लगातार ऐसा करना आपको मानसिक रुप से बहुत ज्यादा बीमार बना सकता है।

Tags

Next Story