Ice Cream की जगह Frozen Dessert, तो नहीं खा रहे आप, यहां देखें नुकसान और अंतर

Know Difference Between Ice Cream And Frozen Dessert: गर्मियों (Summer Season) के मौसम में ठंडी चीजें खाना हम सभी को बहुत पसंद होता है। वहीं, बात अगर आइसक्रीम (Ice cream) की हो रही हो, तो इन्हें खाने का मजा ही कुछ और होता है। बाजारों में अलग-अलग फ्लेवर्स की टेस्टी और कलरफुल आइसक्रीम बिकती हैं। ऐसे में लोगों को नॉर्मल मैंगो- संतरा से कोन वाली आइसक्रीम तक, हर तरह की नई- नई वेराइटीज ट्राई करते देखा होगा। शायद यही वजह है कि कई बार लोग आइसक्रीम और फ्रोजन डिजर्ट के बीच कंफ्यूज रहते हैं। इतनी सारी किस्में उपलब्ध होने की वजह से इंसान का कन्फयूज होना लाजमी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रोजन डिजर्ट आपकी सेहत के लिए कितना हानिकारक हो सकता है। अगर आपका जवाब नहीं है, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको आइसक्रीम और फ्रोजन डिजर्ट (Difference Between Ice cream And Frozen Dessert) में अंतर बताने के साथ ही इससे होने वाले नुकसान के बारे में भी बताएंगे।
फ्रोजन डिजर्ट का सेवन शरीर के लिए खतरनाक क्यों
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रोजन डेजर्ट दूध से नहीं बल्कि वेजिटेबल ऑयल (Vegetable Oil) से बनता है। अगर आप इनकी पैकेजिंग पर थोड़ा ध्यान दें, तो वहां वेजिटेबल ऑयल से बनने वाली बात साफतौर पर लिखी भी होती है। इन डिजर्ट में 10.2 प्रतिशत वेजिटेबल ऑयल और वेजिटेबल प्रोटीन होते हैं। साथ ही, इसमें ओरिजनल मिल्क का इस्तेमाल भी नहीं किया जाता है, इसे बनाने के लिए केमिकल्स का इस्तेमाल होता है। कई रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है कि फ्रोजन डिजर्ट में काफी मात्रा में मिल्क पाउडर का इस्तेमाल होता है। इन चीजों से डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल होने का खतरा बढ़ जाता है, आप दिल से जुड़ी समस्याओं के भी शिकार हो सकते हैं।
जानिये आइसक्रीम और फ्रोजन डिजर्ट में डिफ्रेंस
- आइसक्रीम और फ्रोजन डिजर्ट के बीच यह अंतर होता है कि आइसक्रीम डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध या क्रीम, अंडे, चीनी, वेनिला एसेंस और अन्य फ्लेवर्स से बनाई जाती है। हालांकि, फ्रोजन डिजर्ट में आर्टिफिशियल चीजों का इस्तेमाल होता है।
- फ्रोजन डिजर्ट देखने में बिल्कुल आइसक्रीम जैसा ही होता है, लेकिन इनमें वेजिटेबल ऑयल, आटा और चीनी जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही फ्रोजन डेजर्ट्स को फ्रीजर से निकालकर तुरंत खाना होता है।
- बता दें कि फ्रोजन डिजर्ट की तुलना में आइसक्रीम में फैट और कार्ब्स काफी कम होते हैं। आइसक्रीम में प्रति 100 ग्राम में 5.6 ग्राम फैट पाया जाता है, जबकि फ्रोजन डिजर्ट में 10.56 ग्राम फैट होता है।
- इंडियन फूड रूल्स के मुताबिक, फ्रोजन डिजर्ट को आइसक्रीम बताकर बेचने की सख्त मनाही है। हालांकि, इसके बाद भी देश की कई आइसक्रीम कंपनियां फ्रोजन डिजर्ट ही बेच रही हैं।
- फ्रोजन डिजर्ट से बचना चाहते हैं, तो आपको थोड़ी होशियारी दिखानी होगी। ऐसे में जब भी आप बाजार में अपने पसंदीदा फ्लेवर की आइसक्रीम (Ice cream) को खरीदने जाएं, तो याद से डिब्बे पर लगे हुए लेबल की जांच करें और पैकेज को ध्यान से पढ़ना न भूलें।
Note: आइसक्रीम हो या फ्रोजन डिजर्ट दोनों में चीनी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, ऐसे में आपको इन दोनों के ही ज्यादा सेवन से बचना चाहिए।
Also Read: Mango Ice Cream के साथ उठाएं गर्मियों का लुत्फ, यहां देखें आसान रेसिपी
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS