Gandhi Jayanti 2021 : इस साल मनाई जाएगी बापू की 152वीं जयंति, जानें क्या है इतिहास और महत्व...

Gandhi Jayanti 2021 : इस साल मनाई जाएगी बापू की 152वीं जयंति, जानें क्या है इतिहास और महत्व...
X
हर साल 2 अक्टूबर को 'राष्ट्रपिता' महात्मा गांधी की जयंती (Gandhi Jayanti) मनाई जाती है। 'बापू' मोहनदास करमचंद गांधी (Mohandas Karamchand Gandhi) का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था और इस साल उनकी 152वीं जयंती मनाई जाएगी।

Gandhi Jayanti 2021 : हर साल 2 अक्टूबर को 'राष्ट्रपिता' महात्मा गांधी की जयंती (Gandhi Jayanti) मनाई जाती है। 'बापू' मोहनदास करमचंद गांधी (Mohandas Karamchand Gandhi) का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था और इस साल उनकी 152वीं जयंती मनाई जाएगी।

महात्मा गांधी ऐसे फ्रीडम फाइटर रहें, जिन्होंने अहिंसा के मार्ग पर चलकर ऐसे कई बड़े कार्य किए, जिन्हें कर पाना मुश्किल था। बापू के विचारों और उन्होंने जो काम किए, इससे लोग उनसे कनेक्ट होते गए और उनके बताए गए रास्तों पर चलते गए। महात्मा गांधी ने 1930 में 'दांडी नमक मार्च' का नेतृत्व किया था और 1942 में उन्होंने अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था।

'बापू' के सम्मान में स्कूल, कॉलेजों और सरकारी संस्थानों में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराए जाते हैं। वहीं देश के कई बड़े नेता हर साल नई दिल्ली में महात्मा गांधी की समाधि राज घाट पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस अवसर पर उनका पसंदीदा गीत 'रघुपति राघव' भी गाया जाता है। उनकी जयंती भारत में नहीं बल्कि दुनिया के कई अन्य हिस्सों में भी मनाई जाती है।

यूएन जनरल असेंबली (UN General Assembly) ने 15 अक्टूबर 2007 ने एक प्रस्ताव को अपनाया था। जिसमें घोषित किया गया था कि दो अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस (International Day of Non-Violence) के रूप में मनाया जाएगा।


Tags

Next Story