Engineer's Day 2022: जानिए इंजीनियर दिवस से जुड़ा इतिहास? यहां पढ़ें Wishes और Quotes के साथ Viral Memes

Engineers Day 2022: जानिए इंजीनियर दिवस से जुड़ा इतिहास? यहां पढ़ें Wishes और Quotes के साथ Viral Memes
X
हम आज के दिन 55वां राष्ट्रीय इंजीनियरिंग दिवस (Happy Engineer’s Day 2022) मना रहे हैं, जानिए इसका महत्व और क्या है इतिहास?

Happy Engineer's Day 2022: भारत में हर साल 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे मनाया जाता है, यह दिन देश के विकास में इंजीनियरों के योगदान को सराहने के लिए मनाया जाता है। यह दिन सर मोक्ष गुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जिन्हें भारत के महानतम इंजीनियरों में से एक माना जाता है। बता दें कि भारत के साथ-साथ श्रीलंका और तंजानिया भी सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया (Mokshagundam Visvesvaraya) के सम्मान में 15 सितंबर को इंजीनियर्स दिवस मनाते हैं। इंजीनियरिंग डे देश के सभी इंजीनियरों, विशेष रूप से सिविल इंजीनियरों की मेहनत को सराहने के लिए और उन्हें यह याद दिलाने के लिए मनाया जाता है कि सर एम विश्वेश्वरैया को अपने लक्ष्यों को पूरा करने और देश के विकास में योगदान देने के लिए अपना आदर्श बनाएं।

जानिए इंजीनियर्स डे का इतिहास और महत्व (Know the history and importance of Engineers Day)

1968 में भारत सरकार ने 15 सितंबर को राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। रिपोर्टों के अनुसार, भारत के अंदर दुनिया में इंजीनियरों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। कई बार भारत को इंजीनियरों का देश भी कहा जाता है। बताते चलें कि सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर 1861 को कर्नाटक में हुआ था। बाद में उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए मद्रास विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। बाद में उन्होंने अपने करियर को बदलने का फैसला किया और पुणे के कॉलेज ऑफ साइंस में सिविल इंजीनियरिंग (Civil Engineering) में डिप्लोमा पूरा किया। 'ब्लॉक सिस्टम' के निर्माण का श्रेय सर एमवी को ही दिया जाता है। उन्होंने पानी की आपूर्ति के स्तर और भंडारण को बढ़ाने के लिए पुणे के पास एक जलाशय में वाटर फ्लडगेट के साथ एक सिंचाई प्रणाली का पेटेंट कराया और स्थापित किया था। सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को 1955 में भारत के निर्माण में उनके असाधारण योगदान के लिए 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया था। उन्हें ब्रिटिश नाइटहुड से भी सम्मानित किया गया और उन्होंने 1912 से 1918 तक मैसूर के दीवान के रूप में कार्य किया है।

आप इन मैसेज, कोट्स, और शायरी के जरिए अपने इंजिनियर दोस्तों और रिश्तेदारों को इंजीनियर्स डे की शुभकामनाएं भेज सकते हैं:-

1. हर इंसान इंजीनियर है, कुछ मकान बनाते हैं,

कुछ सॉफ्टवेयर बनाते हैं तो कुछ मशीन बनाते हैं,

और हम जैसे लोग उनकी कहानियों को,

स्याही में डुबोकर उन्हें अमर बनाते हैं।

इंजीनियर्स डे की शुभकामनाएं

Happy Engineer's Day 2022

2. जो ऊंचाई पर जाने से नहीं डरता,

जो नीचे गिरने से नहीं घबराता,

जो एग्जाम से खौफ नहीं खाता,

वही असल इंजीनियर है होता।

इंजीनियर्स डे की शुभकामनाएं

Happy Engineer's Day 2022


3. दुनिया के सभी इंजीनियर्स को हैप्पी इंजीनियर्स डे

हम आपके महान आइडिया और नई खोजों को सलाम करते हैं

जिन्होंने हमारी जिंदगी को पूरी तरह से बदल दिया है।

इंजीनियर्स डे की शुभकामनाएं

Happy Engineer's Day 2022

4. एक असली इंजीनियर वो होता हैं,

जो अपने तेज दिमाग और अपने कलम से दुनिया का अविष्कार करता हैं,

और दुनिया को नयी ऊंचाईयो पे ले जाता हैं।

इंजीनियर्स डे की शुभकामनाएं

Happy Engineer's Day 2022


जैसा कि हम आज 55वां राष्ट्रीय इंजीनियरिंग दिवस मना रहे हैं, इस कारण लोगों ने सोशल मीडिया पर मीम्स की बौछार कर दी है, यहां देखिये:-






Tags

Next Story