World Habitat Day: एक सुरक्षित आश्रय हर व्यक्ति का मूल अधिकार, जानें विश्व पर्यावास दिवस का महत्व और इतिहास

World Habitat Day: एक सुरक्षित आश्रय हर व्यक्ति का मूल अधिकार, जानें विश्व पर्यावास दिवस का महत्व और इतिहास
X
जानिए क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड हैबिटैट डे (World Habitat Day) क्या है इस दिन को मनाने का उद्देश्य?

World Habitat Day: संयुक्त राष्ट्र (United Nations) द्वारा अक्टूबर के पहले सोमवार को विश्व पर्यावास दिवस (World Habitat Day) के रूप में मनाया जाता है। इस साल विश्व पर्यावास दिवस 3 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। यह दिन हमारे कस्बों, शहरों और पर्याप्त आश्रय के लिए सभी के मूल अधिकार को दर्शाता है। यह एक रिमाइंडर (Reminder) की तरह काम करता है जो हमे याद दिलाता है कि हम जिस स्थान पर रह रहे हैं वहां के भविष्य को बेहतर और सुरक्षित बनाना हमारी जिम्मेदारी है।

  • World Habitat Day 2022: थीम (Theme)

इस वर्ष वर्ल्ड हैबिटैट डे की थीम "माइंड द गैप. लीव नो वन एंड प्लेस बिहाइंड।" (Mind the Gap. Leave No One and Place Behind) शहरों और मानव बस्तियों में बढ़ती असमानताओं और चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। ये वे समस्याएं हैं जिन्हें संयुक्त राष्ट्र द्वारा ट्रिपल सीएस: कोरोनावायरस (Coronavirus), जलवायु (Climate) और संकट (Crisis) के रूप में पूरी दुनिया के सामने रखा गया है। इन ट्रिपल सी ने गरीबी के खिलाफ की गई प्रगति को बाधित किया है। संयुक्त राष्ट्र शहरी गरीबी और असमानता से निपटने को "तत्काल वैश्विक प्राथमिकता" (Urgent Global Priority) कहता है।


  • World Habitat Day 2022: महत्व (Significance)

आश्रय (Shelter) के मूल अधिकार की वकालत करने के लिए विश्व पर्यावास दिवस (World Habitat Day) मनाया जाता है। धरती पर हर व्यक्ति एक अच्छे घर का हकदार है, इसके साथ ही यह दिन लगातार बढ़ रहे शहरीकरण के कारण नष्ट हो रहे हमारे पर्यावरण को बचाने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डालने में भी मदद करता है। यह दिन हमे एक ऐसी दुनिया बनाने के लिए प्रेरित करता है जिसमें हमारी आने वाली पीढ़ियों को रहने पर गर्व होगा।

  • World Habitat Day 2022: इतिहास (History)

संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने हर साल अक्टूबर के पहले सोमवार को विश्व पर्यावास दिवस के रूप में नामित किया है ताकि हमारे आवासों की स्थिति और सभी के पर्याप्त आश्रय के मूल अधिकार पर विचार किया जा सके। इस दिवस का उद्देश्य दुनिया को यह याद दिलाना है कि हम सभी के पास अपने शहरों और कस्बों के भविष्य को आकार देने की शक्ति और जिम्मेदारी है।

1985 में संयुक्त राष्ट्र ने हर साल अक्टूबर के पहले सोमवार को विश्व पर्यावास दिवस के रूप में नामित किया। यह हमारे कस्बों और शहरों की स्थिति और पर्याप्त आश्रय के लिए सभी के मूल अधिकार को दर्शाता है। इसका उद्देश्य दुनिया को मानव आवास के भविष्य के लिए सामूहिक जिम्मेदारी की याद दिलाना है। इस दिन को पहली बार 1986 में मनाया गया जिसका मेजबान शहर नैरोबी था। थीम थी "आश्रय मेरा अधिकार है"।

Tags

Next Story