खाना खाने के बाद भी आती है Stomach से Growling की आवाज, जानिए इसका कारण

खाना खाने के बाद भी आती है Stomach से Growling की आवाज, जानिए इसका कारण
X
Stomach Growling: अगर भोजन करने के बाद भी पेट से गुड़गुड़ की आवाज आती है, तो इसे इग्नोर करना पड़ सकता है भारी, जानें इसकी वजह...

Stomach Growling Reason: यह बात हम सभी जानते हैं कि खाने से पहले भूख लगने पर पेट (stomach sound) से गुड़गुड़ की आवाज आती है, जिसका सीधा मतलब होता है कि पेट खाली है। लेकिन बहुत बार ऐसी आवाज खाना खाने के बाद भी अक्सर आ जाती है। भोजन करने के बाद पेट से आने वाली इस आवाज को स्टमक ग्राउलिंग (Stomach Growling ) के नाम से जाना जाता हैं। हालांकि, खाना खाने के बाद जब खाना इंटेस्टाइन से गुजरता है तो पेट से कभी कभी ऐसी आवाज आना आम बात होती है। लेकिन अगर हमेशा भोजन के बाद पेट से ऐसी आवाज आ रही है, तो यह चिंता का विषय बन जाती है। क्योंकि जब खाना पचने की प्रक्रिया में इंटेस्टाइन (Intestine) से गुजरता है तो पाचन तंत्र (Digestive system) की मांसपेशियां सिकुड़ कर अपना आकार बदलती है, जिस वजह से ऐसी आवाज आती है। लेकिन जब इंटेस्टाइन में कोई समस्या होती है तब भी ऐसी आवाज सुनाई देने को मिल सकती है। ऐसा तब होता है जब हम अपनी डाइट और भोजन करने के तरीके में कुछ तरह की गलती कर रहे होते हैं।

पेट से आवाज आने के गंभीर कारण

जब कोई व्यक्ति जरूरत से ज्यादा ड्रिंक्स का सेवन कर लेता है तब उसके पेट से ऐसी आवाजों का आना लाजमी होता है। क्योंकि जब कोई व्यक्ति कम समय में अधिक कार्बोनेडेट ड्रिंक्स का सेवन करता है, जिस वजह से पेट में गैस के बुलबुले बनते हैं और इस कारण से पेट से गुड़गुड़ की आवाज आती है। गैस्ट्रोपैसिस का विकार होने पर भी पेट से ऐसी आवाज सुनाई देती है। क्योंकि इस दौरान पेट से छोटी आंत में भोजन आने की स्पीड धीमी या बंद हो जाती है। महिलाओं में इसका दूसरा कारण गर्भावस्था हो सकता है। गर्भाशय के बढ़ने और हार्मोन में बदलाव होने से भी पेट से आवाज आने लगती है।

Also Read- Acidity के कारण हो सकते हैं पेट में अल्सर, एसिडिटी कम करने के लिए जानें यहां

पेट से आने वाली इस आवाज को रोकने के उपाय

पेट से आने वाली इस आवाज को रोकने के लिए आपको कुछ उपायों को अपनाने के आवश्यकता होगी। पेट से ऐसी आवाज ना आए उसके लिए आपको एक साथ ज्यादा पानी नहीं पीना है। यदि आपको पानी पीना है, तो धीरे-धीरे पिएं। भोजन करते समय खाने को अच्छे से चबाएं। खट्टी चीजों और शराब का सेवन करने से बचें। जिन चीजों से पेट में गैस बनती हैं, उनसे परहेज करने की कोशिश करें। डेली व्यायाम करें और अधिक समय तक पेट को खाली ना रखें। अगर ऐसी समस्या बार-बार होती है, तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

Tags

Next Story