Travel: एक ऐसा देश जहां ट्राली बैग लेकर जाना है सख्त मना, नियम तोड़ना पड़ सकता है भारी

Travel: एक ऐसा देश जहां ट्राली बैग लेकर जाना है सख्त मना, नियम तोड़ना पड़ सकता है भारी
X
Travel: ट्रॉली बैग लेकर ट्रैवल करना काफी आसान माना जाता है, क्योंकि पहिए वाले बैग सामान को एक जगह से दूसरी जगह लाने ले जाने में काफी मदद करते है, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसा शहर है, जहां पर ट्रॉली बैग ले जाना मना है।

Travel: वीकेंड होने पर लोग नई जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए बैग पैक कर घूमने के लिए निकल पड़ते हैं। यात्रा करना सभी को पसंद होता है, लेकिन ट्रैवल के दौरान सामान को एक जगह से दूसरी जगह पर लेकर जाना, कई बार समस्या का कारण बन जाता है। अगर आप कहीं घूमने गए और आपके साथ आपकी फैमिली और बच्चे हैं, तो ऐसे में ट्रॉली बैग सामान के बोझ को कम करने में मदद करते हैं। बाजार में सामान के लिए अलग-अलग डिजाइन के बैग मौजूद हैं। आज के समय में पहिए वाले बैग का काफी ट्रेंड चल रहा है, क्योंकि पहिए की मदद से सामान को आसानी से एक जगह से दूसरे जगह ले जाया जा सकता है, लेकिन क्या आपको पता है दुनिया में एक देश ऐसा है जहां पर ट्रॉली बैग्स को ले जाने पर सख्त मनाही है।

कहां बैन है ट्रॉली बैग

आपको बता दें कि यूरोपीय देश क्रोएशिया (Croatia) का डबरोवनिक (Dubrovnik) शहर जहां की खूबसूरती देखने के लिए दुनियाभर के लोग आते हैं। यूरोप के सबसे खूबसूरत देशों में से यह देश एक है। क्रोएशिया शहर अपनी पुरानी इमारत, सड़क और प्राचीन स्थलों के लिए लोकप्रिय है। इस शहर की सुंदरता को निहारने के लिए लाखों लोग यहां आते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि डबरोवनिक प्रशासन ने क्रोएशिया में पहिए वाले सूटकेस लाने पर बैन लगा रखा है।

बैन होने के पीछे का कारण

ट्राली बैग बैन होने के पीछे का मुख्य कारण यहां की प्राचीन सड़कें और पत्थर हैं। यहां के शहर अपनी प्राचीन चीजों की वजह से जाने जाते हैं। ऐसी स्थिति में जब घूमने वाले लोग यानी पर्यटक ट्रॉली वाले बैग लेकर सड़कों पर चलते हैं, तो बहुत शोर होता है। इस जगह पर निवास करने वाले लोगों का कहना है कि यहां पर लोग रात-भर घूमते हैं, जिससे तेज ध्वनि में आवाज उत्पन्न होती है। आवाज के कारण लोगों को सोने दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

लगता है जुर्माना

इस नियम का उल्लंघन करने पर 23 हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ता है। इस नियम को क्रोएशिया के रिस्पेक्ट द सिटी अभियान के अंतर्गत तैयार किया गया है।

कैसे करें ट्रॉली बैग के साथ सफर

अगर आप यूरोप के इस शहर में घूमने का प्लान ट्रॉली वाले बैग के साथ कर रहे हैं, तो परेशान मत होइए, आप क्रोएशिया शहर के बाहर इन बैग्स को जमा कर सफर करते हैं। इसकी सुविधा पर्यटकों को दी जा रही है।

Also Read: Travel: दशहरे की छुट्टी में कर रहे हैं घूमने का विचार, तो हिमाचल की इस घाटी की करें सैर

Tags

Next Story