Morning Tips: कहीं मॉर्निंग वॉक करते समय आप भी तो नहीं कर रहे ये बड़ी गलती, यहां देखिए सही तरीका

Morning Tips: कहीं मॉर्निंग वॉक करते समय आप भी तो नहीं कर रहे ये बड़ी गलती, यहां देखिए सही तरीका
X
सुबह-सुबह उठकर ताजी हवा में मॉर्निंग वॉक (Morning Walk) करने से हमारे शरीर में बहुत फुर्ती आ जाती है। मॉर्निंग वॉक को हमेशा सही तरीके से करना चाहिए, तभी इसके सभी लाभ मिल सकते हैं।

हेल्दी और फिट रहने के लिए आप क्या कुछ नहीं करते एक्सरसाइज, जिम, योग, स्विमिंग और मॉर्निंग वॉक आदि बहुत सी चीजें हैं जो आपकी अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी होती है। इन सभी चीजों में हर व्यक्ति के अपने कम्फर्ट के हिसाब से काम करता है, लेकिन ज्यादातर लोग मॉर्निंग वॉक या फिर जॉगिंग को बेहतर मानते हैं। सुबह-सुबह उठकर ताजी हवा में मॉर्निंग वॉक (Morning Walk) करने से हमारे शरीर में बहुत फुर्ती आ जाती है। मॉर्निंग वॉक को हमेशा सही तरीके से करना चाहिए, तभी इसके सभी लाभ मिल सकते हैं। तो आइए फिटनेस एक्सपर्ट अर्चना जैन से जानिए मॉर्निंक वॉक करने का सही तरीका।

जानिए मॉर्निंग वॉक के फायदे

सभी उम्र के लोगों के लिए मॉर्निंग वॉक फायदेमंद (Beneficial) होती है। मॉर्निंग वॉक करने से बॉडी टोंड होती है। साथ ही पूरा दिन एनर्जेटिक फील होता है। मॉर्निंग वॉक करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। यही वजह है कि मॉर्निंग वॉक को एक कंप्लीट फिजिकल एक्टिविटी (Physical Activity) माना जाता है। लेकिन मॉर्निंग वॉक (Morning Walk) के ये सभी लाभ तभी मिलते हैं, जब इसे सही तरीके से किया जाए।

कंफर्टेबल शूज पहनें

मॉर्निंग वॉक करते समय हमेशा आरामदायक जूते पहनने चाहिए। वॉकिंग के दौरान टाइट और लूज जूते पहनने से बचें, ताकि आप आराम से वॉक कर सकें और कोई दिक्कत न हो।

वॉर्मअप है जरूरी

कभी भी एकदम से मॉर्निंग वॉक शुरू नहीं करना चाहिए। मॉर्निंग वॉक करने से पहले 10 मिनट का वॉर्मअप जरूर करें। इससे मसल्स में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा। साथ ही इससे मांसपेशियों में चोट लगने का जोखिम भी कम होगा

सामान्य गति से वॉक करें

वॉक न बहुत तेजी से करना चाहिए और न ही बहुत धीरे-धीरे। वॉक करते समय अगर आप थक जाते हैं, तो थोड़ा रेस्ट ले सकते हैं। इससे बॉडी का टेंप्रेचर नॉर्मल रहेगा, बॉडी रिलैक्स रहेगी। शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन भी मिलेगा।

स्ट्रेस न लें

वॉक हमेशा फ्रेश और खुश होकर करना चाहिए। वॉकिंग के दौरान तनाव बिल्कुल न लें। वॉक करते समय पॉजिटिव बातों पर ध्यान दें। अकेले वॉक करने की आदत डालें और इस दौरान खुश रहने की कोशिश करें।

पीठ सीधी रखें

वॉक हमेशा सही पोजिशन में करना चाहिए। वॉक करते समय पीठ, रीढ़ की हड्डी को हमेशा सीधा रखें। पीठ को झुकाकर वॉक करने से बचें। इससे पीठ में दर्द महसूस हो सकता है। रीढ़ की हड्डी की समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।

हाथों को खोलकर रखें

कई लोग हाथों को बांधकर वॉकिंग करते हैं, यह वॉक करने का गलत तरीका होता है। इसका असर कंधों पर पड़ सकता है। इसलिए हमेशा अपने दोनों हाथों को खोलकर वॉकिंग करनी चाहिए।

खुद को हाइड्रेट करें

वॉकिंग शुरू करने से पहले आप एक गिलास पानी जरूर पी लें। इससे आप हाइड्रेट रहेंगे। वॉकिंग करने के बाद भी नारियल पानी या दूसरा कोई एनर्जी ड्रिंक पी सकते हैं।

30 मिनट वॉक जरूर करें

फिट और हेल्दी रहने के लिए डॉक्टर्स मॉर्निंग वॉक करने की सलाह देते हैं। शुरुआत में वॉकिंग 10-15 मिनट कर सकते हैं। लेकिन धीरे-धीरे इसका समय बढ़ाया जा सकता है। मॉर्निंक वॉक के फायदों को पाने के लिए रोज सुबह कम से कम 30 मिनट वॉक जरूर करनी चाहिए। इससे बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है।

प्रस्तुति:ममता

Tags

Next Story