ये Blood Group वाले लोग बेहद तेजतर्रार, दिमाग चलता है कंप्यूटर जैसा

Know Which Blood Group People are More Intelligent: हम सभी जानते हैं कि हमारा खून 4 तरह का होता है, जैसे कि A, B, AB, O बल्ड ग्रुप (Blood Group) आदि। इन चारों बल्ड ग्रुप को पॉजिटिव और नेगेटिव में बांटा गया है। आपने बॉलीवुड की फिल्मों में खून का रंग एक समान लाल होने वाला डायलॉग तो सुना ही होगा। अब हम सभी के खून का रंग भले ही एक जैसा हो, लेकिन इस खून की प्रॉपर्टीज अलग होती हैं। अक्सर लोग बोलते हैं कि इस बच्चे का दिमाग काफी तेज है, ये बहुत चालाक है। ऐसे में आपकी इस समझदारी के अंदर ब्लड ग्रुप का बहुत अहम रोल होता है। जी हां, कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में हुए एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि ब्लड ग्रुप पर डिपेंड करता है कि लोगों का दिमाग तेज होगा या नहीं। हर इंसान के शरीर की बनावट अलग होती है और इसका सीधा असर शरीर के अंगों पर पड़ता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, ब्लड ग्रुप पर हुई रिसर्च में पाया गया कि सभी ब्लड ग्रुप में B पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले लोगों का दिमाग सबसे ज्यादा तेज होता है। ऐसा क्यों होता है, आइये पहले हम समझते हैं कि ब्लड ग्रुप होता क्या है।
क्या होता है ब्लड ग्रुप (What Is Blood Group)
ब्लड ग्रुप एंटीजन और एंटीबॉडीज पर निर्भर करता है। यह एक तरह के प्रोटीन मॉलिक्यूल्स होते हैं। बता दें कि प्लाज्मा में एंटीबॉडीज होते हैं और रेड ब्लड सेल्स में एंटीजन मौजूद होते हैं। ये दोनों मिलकर ब्लड ग्रुप को निर्धारित करते हैं।
ब्लड ग्रुप से जुड़े 4 कम्पोनेन्ट होते हैं, यह इन्हीं चार चीजों से मिलकर बनता है:-
- रेड ब्लड सेल्स, यह पूरे शरीर में ऑक्सीजन ले जाने का काम करते हैं।
- वाइट ब्लड सेल्स, यह इम्यून सिस्टम में बहुत ही अहम भूमिका निभाते हैं।
- प्लाज्मा, जो पीले रंग का लिक्विड होता है। यह शरीर की कार्यप्रणाली को स्वस्थ बनाएं रखता है।
- प्लेटलेट्स शरीर में ब्लड क्लॉटिंग का कार्य करती हैं। इन सभी से मिलकर ब्लड ग्रुप बनता है।
इन ब्लड ग्रुप के लोगों का दिमाग होता है सबसे तेज (Know which Blood Group have Fastest Brain)
कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में हुए इस रिसर्च में पाया गया कि B+ ब्लड ग्रुप वाले लोगों का दिमाग सबसे तेज होता है। इनकी सोचने समझने की क्षमता अन्य लोगों के मुकाबले ज्यादा होती है। ब्लड ग्रुप B+ वाले लोगों के दिमाग में पेरिटोनियल और टेम्पोरल लोब के सेरिब्रम ज्यादा एक्टिव होते हैं। इस वजह से इनकी याददाश्त और दिमाग दोनों ही तेज होते हैं। इस लिस्ट में अगला नंबर O+ ब्लड ग्रुप का होता है। इन लोगों का दिमाग भी बहुत तेज होता है। इन लोगों में दूसरे ग्रुप्स के मुकाबले ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है, जिससे दिमाग में ऑक्सीजन का फ्लो अच्छा होता है। O+ लोगों के दिमाग में सेरिब्रम ज्यादा एक्टिव होते हैं, इसी वजह से इन लोगों की भी याददाश्त अच्छी होती है।
रिसर्च में हुआ यह दावा
कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में हुए इस रिसर्च में हर ग्रुप के 69 लोगों पर स्टडी हुई और उनके ब्लड सैंपल पर रिसर्च किया गया। इस रिसर्च में हर ग्रुप के लोगों के दिमाग के बारे में जांच की गई थी, जिसमें सामने आया कि B+ और O+ बल्ड ग्रुप के लोगों का दिमाग बाकी ग्रुप्स के मुकाबले ज्यादा तेज होता है। बता दें कि बच्चे का ब्लड ग्रुप माता-पिता के ब्लड ग्रुप पर भी निर्भर करता है। दोनों में से किसी एक या दोनों के ब्लड ग्रुप को मिलाकर बच्चे का ब्लड बनता है। इसका मतलब है कि अगर माता-पिता का ब्लड ग्रुप (Blood Group) A और B है, तो बच्चे का ब्लड ग्रुप A, B या AB हो सकता है। ऐसे ही अगर पैरेंटस का ब्लड ग्रुप A और O है, तो बच्चे का भी ब्लड ग्रुप A और O में से ही होगा।
ब्लड डोनेशन को लेकर अहम बातें (Important things about Blood Donation)
दुनिया में कई लोगों को ब्लड की जरूरत पड़ती है और बहुत से लोग ब्लड डोनेट भी करते हैं। हालांकि डोनेशन करने वालों को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
- आप पूरी तरह से स्वस्थ और तंदुरुस्त हों, आपको किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं होनी चाहिए।
- आपका वजन 50 किलो से लेकर 158 किलो के बीच होना चाहिए।
- सबसे अहम बात है कि आपकी उम्र 17 वर्ष से 65 वर्ष तक होनी चाहिए।
Also Read: Knowledge News : आखिर क्यों नहीं चढ़ाया जाता किसी दूसरे ब्लड ग्रुप का खून, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS