World Tallest Women: ग्रेट खली को पछाड़ने वाली कौन है दुनिया की सबसे लंबी महिला... गिनीज बुक में बनाई जगह

World Tallest Women: आजकल के समय में हर किसी को लंबी हाइट पसंद आती है, कई लोग हाइट बढ़ाने के लिए गोलियों का सहारा लेते हैं तो कई एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं। जैसे-जैसे विज्ञान विकास कर रहा है वैसे ही अब हाइट बढ़ाने के लिए महंगी सर्जरी भी की जाने लगी है। जहां एक तरफ लोग हाइट बढ़ाने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं और मेडिकल हेल्प ले रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ दुनिया की सबसे लंबी महिला (World Tallest Woman) ज्यादा हाइट बढ़ने के चलते मेडिकल हेल्प ले रही हैं। जी हां, तुर्की (Turkey) की रहने वाली रूमेसा गेलगी दुनिया की सबसे लंबी महिला हैं। उनकी हाइट 7 फीट 7 इंच है, इस वजह से उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज किया गया है। वीवर सिंड्रोम (Weaver syndrome) नामक आनुवंशिक विकार के कारण उनकी हाइट इतनी बढ़ गयी है। आइए जानते हैं क्या है यह बीमारी।
तुर्की की महिला ने अपने नाम किए ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
तुर्की की रहने वाली 25 साल की रुमेसा बेल्गी की लंबाई 7 फीट 7 इंच है, वह भारतीय पहलवान दलीप सिंह राणा उर्फ 'द ग्रेट खली' (The Great Khali) से भी लंबी हैं। 'द ग्रेट खली' की हाइट 7 फीट 1 इंच है, रुमेसा के नाम तीन विश्व रिकॉर्ड हैं। उनके नाम तीन विश्व रिकॉर्ड हैं - सबसे लंबी जीवित महिला, 4.4 इंच की उंगली, सबसे लंबी पीठ 23.58 इंच। उनके पास सबसे बड़े हाथ के पंजे का रिकॉर्ड भी है। उसका दाहिना हाथ 9.81 इंच लंबा है, जबकि बायां हाथ 9.55 इंच लंबा है। रुमेसा के कद का आज तक कई लोगों ने मजाक उड़ाया है, लेकिन एक गंभीर जेनेटिक (Genetic Diseases) बीमारी की वजह से उनकी हाइट बढ़ गई है।
लोग उनकी बीमारी का उड़ाते थे मजाक
मीडिया चैनल को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि "कई लोगों ने मेरी ऊंचाई का मजाक उड़ाया, लेकिन इससे मैं और मजबूत हो गयी।" अब वह ऐसी नेगेटिव बातों से परेशान नहीं हैं। वह उन लोगों से ना घबराने की अपील करती हैं जिन्हें इस प्रकार की बीमारी है और जो दूसरों से अलग हैं। उनका कहना है कि इतने सारे वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर उन्हें खुशी हो रही है। रुमेसा व्हीलचेयर या बेंत का उपयोग करके चलती है। उनकी लंबाई के कारण, वह तेज नहीं चल सकती। इसके अलावा उन्हें सांस लेने और सीधे खड़े होने में भी दिक्कत होती है। यह सब वीवर सिंड्रोम के कारण होता है। इस रोग में हड्डियों की लंबाई सामान्य से काफी तेजी से बढ़ती है। चेहरे की मांसपेशियां भी बढ़ती हैं। इसलिए लंबी नाक, बड़ी आंखें और चौड़ा माथा वाला चेहरा दिखाई देता है। इस विकार के कई रोगी धीरे-धीरे सोचने और समझने की क्षमता खो देते हैं। इस बीमारी का अभी तक कोई इलाज नहीं है, लेकिन ये मरीज सामान्य जीवन जी सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS