Happy Dussehra 2022: क्यों बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा? जानें विजयादशमी का महत्व

Happy Dussehra 2022: जैसा की आप सभी जानते हैं कि दशहरा (Dussehra) बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, इस साल यह पवित्र त्योहार 5 अक्टूबर बुधवार को मनाया जाएगा। हिंदू (Hindu) धर्म में इस शुभ दिन का बहुत बड़ा महत्व है, बताते चलें कि दशहरे को विजयादशमी के रूप में भी मनाया जाता है, यह अश्विन के महीने में शुक्ल पक्ष की दशमी को बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। दशहरा नवरात्रि उत्सव के नौ दिवसीय उत्सव का समापन करता है, दशहरा रावण (Ravana) पर भगवान राम (Lord Rama) की जीत के साथ-साथ राक्षस महिषासुर (Mahishasura) पर देवी दुर्गा (Goddess Durga) की जीत का भी प्रतीक है।
- दशहरा 2022 तिथि (Dussehra 2022 Date And Time)
4 अक्टूबर मंगलवार की दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से शुरू होगी और 5 अक्टूबर बुधवार की दोपहर 12 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के मुताबिक दशहरा 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दौरान 4 अक्टूबर की रात 10 बजकर 51 मिनट से लेकर 5 अक्टूबर को रात 09 बजकर 15 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा, जिसे पूजा के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है।
- दशहरा का महत्व (Significance of Dussehra)
हर साल दशहरा हिंदू कैलेंडर के अश्विन महीने के 10 वें दिन मनाया जाता है।दशहरा नाम संस्कृत के शब्द दशा (दस) और हारा (हार) से बना है। यह इस बात को दर्शाता है कि भगवान राम ने रावण (10 सिर वाले दशानन) को हराया था। इसके साथ ही दशहरा 20 दिन बाद पड़ने वाले दिवाली त्योहार की तैयारी की शुरुआत का भी प्रतीक है।
- दशहरे का अनुष्ठान और उत्सव (Dussehra Rituals and Celebrations)
हिन्दू संस्कृति के मुताबिक दशहरे के सेलिब्रेशन में लोग भगवान राम की जीवन कहानी का एक नाटकीय अभिनय करते हैं जिसे रामलीला कहा जाता है। रामलीला का यह मंचन नवरात्री के 9 दिन तक चलता है, इसके अलावा त्योहार की आखिरी रात यानी 10वें दिन रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के विशाल पुतलों को पटाखों से भर दिया जाता है और खुले मैदान में उन्हें आग लगा दी जाती है, जिसे रावण दहन कहा जाता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में नवरात्री के पहले दिन से शुरू कर के दसवें दिन तक प्रसिद्ध लोक नृत्य गरबा का आयोजन किया जाता है।इन दस दिनों में सभी लोग पारंपरिक पोशाक पहनते हैं और डांडिया नाइट्स का भरपूर आनंद लेते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS