लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, पढ़ें बेस्ट प्रपोजल टिप्स

लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, पढ़ें बेस्ट प्रपोजल टिप्स
X
Relationship Tips: लड़कियों को प्रपोज करते वक्त इन बातों का रखें खास ख्याल, हां में ही जवाब होगा।

How To Impress Girls: अगर आप किसी लड़की को पसंद करते हैं तो आपको बहुत देर हो जाने से पहले उन्हें अपने दिल की बात बतानी चाहिए। ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्हें लड़कियों को इम्प्रेस करना नहीं आता है। वो अक्सर कंफ्यूज रहते हैं कि क्रश के सामने जाकर क्या बोलेंगे? अगर स रश को वो पसंद नहीं आये तो वो उन्हें रिजेक्ट कर देंगी आदि। अगर आपके मन में भी इस तरह के ख्याल चलते हैं तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। हम इस मामले में आपकी दोस्त की तरह मदद करेंगे, आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताएंगे। जिन्हें अपनाकर आप अपनी पसंद की लड़की को इम्प्रेस कर पाएंगे:-

लड़की को प्रपोज करने से पहले ये काम बहुत जरुरी

ज्यादातर लड़के यह गलती कर देते है की वह अपनी क्रश को सीधे प्रोपोज़ कर देते है। जो लड़की को इम्प्रेस करने के लिए बहुत ही गलत तरीका होता है। किसी भी लड़की को अपने प्यार का एहसास करवाने के लिए सबसे पहले आपको लड़की के साथ दोस्ती करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके रिजेक्ट होने के चांस कम हो जाते हैं। दोस्ती करें और धीरे-धीरे बात को आगे बढ़ाए, लड़की के साथ बहार घूमने जाए, उसे स्पेशल फील कराए। कुछ समय बीतने के बाद आप उस लड़की को अपने दिल की बात बताएं।

लड़की इम्प्रेस करने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें:-

- लड़कियों पर अच्छा इम्प्रैशन डालें। अपने व्यवहार से उन्हें यह दिखाने की कोशिश करें कि आप लड़कियों की इज्जत करते हैं। आपकी लाइफ में एक लड़की का स्पेशल प्लेस है और अगर कोई लड़की आपके जीवन में आती है तो आप उसका सम्मान करेंगे और उसे अपने हर फैसले में साथ रखेंगे।

- मजाकिया अंदाज अपनाने की कोशिश करें, क्योंकि मजाकिया लड़के लड़कियों को पसंद आते हैं। लड़कियों से अच्छी तरह बात करें, उन्हें इम्प्रेस करने के लिए अच्छे जोक्स शेयर करें, हो सके तो इस जोक को पहले अपने फ्रेंड्स के साथ ट्राई करें और ऐसी बातें न कहें जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे।

- अट्रैक्टिव बनने की कोशिश करें। दोगला व्यवहार न करें कि आप लड़की के सामने कुछ और हैं और उसके पीछे से कुछ और हैं। हर समय अच्छा व्यवहार अपनाएं ताकि लड़कियां आपकी तरह अट्रैक्ट हो। यह आपके लिए भी अच्छा है।

- एक लड़की के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की कोशिश करें और जितना हो सके उसके साथ अपनी बातों को शेयर करें। किसी भी किताब या कल्चर के बारे में बात करके चीजों को बोरिंग न बनाएं। हो सके तो एक-दूसरे के शौक, रुचि, पसंद-नापसंद को जानने की कोशिश करें।

- लड़कियों की तारीफ करने की आदत डालें, क्योंकि ज्यादातर लड़कियों को तारीफ पसंद होती है। लेकिन सावधान रहें कि हर समय हर चीज की तारीफ न करें किसी खास चीज पर किसी खास समय पर तारीफ करना न भूलें, अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी यह तारीफ लड़कियों के लिए खास हो जाएगी और वह इसे लंबे समय तक याद रखेंगी।

- अगर जरुरत हो तो ड्रेसिंग सेंस में सुधर करें। आपको महंगे कपड़े पहनें या महंगी चीजों का इस्तेमाल करने की जरुरत नहीं है। बस जो भी चीजें आपके पास है उसका अच्छी तरह इस्तेमाल करें।

- जब आपको लगे कि लड़की आपके साथ कम्फर्टेबल है तो आप उसे अपने दिल की बात बता सकते हैं। लेकिन उनपर किसी तरह का कोई दबाव ना डालें।

Tags

Next Story