Lavender Oil Benefits: लैवेंडर तेल खुशबू के साथ चमत्कारी गुणों के लिए लोकप्रिय, जानें इसके फायदे और नुकसान

Lavender Oil Benefits: लैवेंडर तेल खुशबू के साथ चमत्कारी गुणों के लिए लोकप्रिय, जानें इसके फायदे और नुकसान
X
Levender Oil Benefits: लैवेंडर फूल अपनी सुगंध के लिए दुनियाभर में लोकप्रिय है। इस फूल की खुशबू जितनी प्यारी है, उतने ही फायदे उसके तेल के हैं। जानिए लैवेंडर तेल के औषधीय गुणों के बारे में...

Lavender Oil Benefits: लैवेंडर (Lavender) मुख्य रूप से भूमध्य सागर में पाए जाने वाला एक सदाबहार प्लांट है। इस पौधे के फूल आमतौर पर नीले और भूरे रंग के होते हैं। यह फूल अपनी खुशबू के लिए दुनिया भर में लोकप्रिय है। लैवेडर फूल की खुशबू जितनी लाजवाब होती है, उसके तेल के फायदे भी उतने ही चमत्कारी है। जानिए लैवेंडर ऑयल के फायदे...

इस तेल का उपयोग मुख्य रूप से स्किन केयर, मसाज के लिए किया जाता है। लैवेंडर की सुगंध इतनी आरामदायक होती है कि इसकी थोड़ी सी खुशबू मात्र से इंसान खुद को एक अलग दुनिया में महसूस करता है। इस तेल का उपयोग नैचुरोपैथी और आरोमाथेरपी के रूप में किया जाता है।

स्ट्रेस को करता है दूर

लैवेंडर तेल की अपनी एक खुशबू होती है, जिसे लगाने के बाद मानसिक तनाव अपने आप कम हो जाता है। तेल का प्रभाव न्यूरोलॉजिकल सिस्टम पर होता है, जिसके कारण मानसिक स्वास्थ्य को आराम मिलता है।

सुकून भरी नींद

लैवेंडर तेल के साथ कोकोनट ऑयल या जोजोबा तेल को मिलाकर शरीर पर मसाज करने से नींद में सुधार होता है। मसाज दिमाग को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है, जिसके कारण शारीरिक और मानसिक तनाव कम होता है और एक अच्छी नींद आती है। तेल को गर्म पानी में मिलाकर स्नान करने से अच्छी नींद की प्राप्ति होती है।

स्किन केयर

लैवेंडर तेल को मॉइस्चराईजर के रूम में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। विशेष रूप से अगर आपकी त्वचा ड्राई है, तो इसका इस्तेमाल आपको बेहतर रिजल्ट दे सकता है। कोकोनेट ऑयल या एलोवेरा जैल के साथ मिक्स कर एक पेस्ट तैयार कर लें और स्किन पर अप्लाई कर सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि फेस वॉश, फेस क्लींजर के साथ मिक्स कर अपने फेस पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से त्वचा साफ और नरम रहेगी।

पेन किलर के रूप में मददगार

लैवेंडर तेल से मसाज करने पर मांसपेशियों को दर्द से राहत मिलती है। इसके साथ ही इस तेल में बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने के गुण पाए जाते हैं। हल्की या छोटी-मोटी चोट लगने पर इस तेल का उपयोग कर सकते हैं।

लैवेंडर तेल के नुकसान (Disadvantages of lavender oil)

किसी भी व्यक्ति को अपने शरीर पर किसी भी नए तेल या पदार्थ का उपयोग करने से पहले सचेत रहना चाहिए क्योंकि सभी लोगों की स्किन अलग-अलग होती है। जरूरी नहीं कि दूसरे को फायदे कपने वाली चीज हमें भी फायदे करे। आपको बता दें कि गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को लैवेंडर तेल से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

यह तेल उन लोगों को भी नुकसान पहुंचा सकता है, जो बहुत अधिक एलर्जी से ग्रस्त रहते हैं। लैवेंडर तेल से मधुमेह वाले लोगों को बचना चाहिए। हर समय लैवेंडर ऑयल का उपयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि ये कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है जैसे धुंधली दृष्टि, आंखों में जलन, सांस लेने में कठिनाई, सिरदर्द, मतली, उल्टी और यहां तक की दस्त भी। ऐसे में उपरोक्त बातों को ध्यान में रखकर ही लैवेंडर तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।

Also Read: चावल के आटे से घर पर बनाएं होममेड स्क्रब, स्किन पर लाता है नेचुरल ग्लो

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Tags

Next Story