Sawan 2023 Food: सावन में भगवान शंकर को कलाकंद का भोग लगाएं, जानें इसे बनाने की विधि

Sawan Bhog For Lord Shiva: सावन शुरू होने के बाद से लोग हर सोमवार को व्रत रखने लगते हैं। हर सोमवार को रखे जाने वाले व्रत में लोग भगवान को कई तरह के फल, फूल और स्वादिष्ट पकवान का भोग लगाते हैं। आज हम आपको कलाकंद बनाने के विधि के बारे में बताएंगे, जो आप भगवान शंकर को भोग लगा सकते हैं। इसका स्वाद काफी अच्छा होता है, जिसे आप प्रसाद के रूप में बाट भी सकते हैं। पढ़े इसे बनाने की विधि.........
कलाकंद बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
250 से 300 ग्राम पनीर
200 से 250 ग्राम खोया
1 से 2 कप दूध
स्वादानुसार चीनी
1 से 2 चम्मच इलायची पाउडर
2 से 3 बड़ा चम्मच सूखे मेवे
2 बड़ा चम्मच देसी घी
Also Read: Sawan 2023: सावन के व्रत में खाएं पनीर और कुट्टू के पकौड़े, जानें बनाने की विधि
कलाकंद बनाने की विधि
सबसे पहले एक बाउल लें और इसमें सूखे मेवे और पनीर को अच्छे से मैश कर लें। अब दूध को डालकर अच्छे से मिलाकर रख लें। अब गैस पर कढ़ाई में घी डालकर गर्म करके इस पेस्ट को डालकर भुन लें, जब ये पेस्ट बढ़िया से पक जाए और दूध भी अच्छे से सूख जाए, तो अब इसमें चीनी को डालकर मिश्रण को अच्छे से सुखा लें। इसके बाद इसमें इलायची पाउडर को भी अच्छे से डालकर मिला लें। अब गैस को बंद कर दें और इस मिश्रण को किसी बड़ी थाली में घी लगाकर ठंडा होने के लिए डालकर फैला दें। मिश्रण के ठंडा होने के बाद आप इसे अपने मन पसंद के आकार में काट लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS