Black Taj Mahal: इस जगह स्थित है काला ताज महल! इस्लामी और भारतीय वास्तुकला का अद्भुत मिश्रण, जानिए इसका इतिहास

Black Taj Mahal: इस जगह स्थित है काला ताज महल! इस्लामी और भारतीय वास्तुकला का अद्भुत मिश्रण, जानिए इसका इतिहास
X
आप सभी ने आगरा के काले ताज महल (Black Taj Mahal) के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी मध्य प्रदेश के काले ताजमहल के बारे में सुना है?

आप सभी ने आगरा के काले ताज महल (Black Taj Mahal) के बारे में तो जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी मध्य प्रदेश के काले ताजमहल के बारे में सुना है? जी हां, मध्य प्रदेश में काले रंग का ताजमहल बना हुआ है, यह आश्चर्यजनक संरचना ताजमहल के बाद बनाई गई है, हालांकि यह काफी छोटी है। यह इमारत काले रंग के पत्थर से बनाई गयी है। आगरा का ताजमहल देश में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है, इसकी संरचनात्मक सुंदरता पर्यटकों को काफी दूर से आकर्षित करती है। यह फारसी, इस्लामी और भारतीय वास्तुकला का अद्भुत मिश्रण है और दुनिया के सात अजूबों में से एक भी है।

MP के बुरहानपुर में स्थित है काला ताजमहल (Black Taj Mahal is located in Burhanpur, MP)

लेकिन क्या आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में शाह नवाज खान का एक मकबरा है जो देखने में हूबहू काला ताज बिल्कुल असली ताजमहल जैसा लगता है।इसका निर्माण 1622 और 1623 ईस्वी के बीच किया गया था और इसे "ब्लैक ताजमहल" के रूप से जाना जाता है। इतिहास के अनुसार, शाह नवाज खान अब्दुल रहीम खानखाना की सबसे बड़ी संतान थे, उनकी वीरता के कारण उन्हें मुगल सेना का कमांडर नियुक्त किया गया था। लेकिन 44 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया और उन्हें यहां बुरहानपुर में उतावली नदी के किनारे दफनाया गया। अभिलेखों के अनुसार, इसमें शाहनवाज खान की पत्नी की कब्र भी है।

जानिए काले ताजमहल से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां (Know some important fact related to the Black Taj Mahal)

यह आश्चर्यजनक संरचना ताजमहल के बाद बनाई गई है, हालांकि यह काफी छोटी है। इमारत को काला ताज के नाम से जाना जाता था क्योंकि यह काले रंग के पत्थर से बना था जो वहीं पास में पाया जाता है। यह मकबरा चौकोर आकार का है और एक बड़े गुंबद जैसा दिखता है, यह एक बगीचे से घिरा हुआ है और इसके चारों कोनों में हेक्सागोनल मीनारें हैं। दीवारों के अंदर खूबसूरत पेंटिंग देखी जा सकती हैं। इसके आलावा वहां सीढ़ियां बनाई गयी हैं जो शाह नवाज़ खान की वास्तविक कब्र की ओर ले जाती है, जो स्मारक के नीचे स्थित है। यदि आप रुचि रखते हैं, तो आप बुधवार को छोड़कर सप्ताह के हर दिन वहां जा सकते हैं। भवन रोजाना सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहता है।

Tags

Next Story