Madhya Pradesh Travel: खाने के शौकीनों के लिए जन्नत से कम नहीं है ये शहर, आप भी करना चाहेंगे इस जगह की सैर

Madhya Pradesh Travel: खाने के शौकीनों के लिए जन्नत से कम नहीं है ये शहर, आप भी करना चाहेंगे इस जगह की सैर
X
Madhya Pradesh Travel: जो लोग घूमने के शौकीन होते हैं, वह जगह नहीं ढूढंते है बल्कि जगहें उन्हें ढूंढती है। आज हम भारत की एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे है, जिसका पता खाने के शौकीनों को भी नहीं होगा। अगर आप यहां के ये फेमस फूड खाएंगे, तो इसका स्वाद कभी नहीं भूल पाएंगे।

Madhya Pradesh Travel: भारत में खाने की बहुत सारी वैरायटी मिलती है, जिसकी दीवानगी विदेशों तक छाई हुई है। इंडिया स्ट्रीट में इतने सारे फूड मिलते हैं कि यहां के लोगों ने भी अभी तक सारे फूड्स नहीं खा पाए होंगे। यह बात तो सिर्फ खाने के शौकीनों पर ही लागू होती हैं, जो अलग-अलग तरीकों का खाना पसंद करते हैं। जहां भी घूमने जाते हैं, वहां की फेमस चीज़ जरूर खाते हैं। इस खबर के जरिए हम आपको भारत की उस जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद शायद खाने के शौकीनों को भी नहीं पता होगा।

खाने के शौकीनों को भी नहीं पता होगा कि मध्य प्रदेश में खाने की क्या-क्या चीजें फेमस है। मध्य प्रदेश प्रकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां पर बड़े-बड़े किले, परंपरागत गांव और विभिन्न प्रकार के जगंली जानवर मध्य प्रदेश के शायद ही किसी राज्य में मौजूद हो। मध्य प्रदेश को उज्जैन की नगरी भी कहा जाता है। साथ ही, खाने की चीजों के लिए भी जाना जाता है। अगर आप खाने और घूमनें के शौकिन हैं, तो मध्य प्रदेश की इस जगह पर घूमनें जाना चाहिए।

भोपाल क्यों है खास

मध्य प्रदेश में घूमनें के लिए वैसे बहुत सारी जगह है। लेकिन भोपाल में घूमनें वाले शौकीनोें के लिए ज्यादा जगह तो नहीं है। लेकिन आप यहां के खाने का स्वाद कभी नहीं भूल पाएंगे। भोपाल में वेज और नॉन वेज फूड भी काफी ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं। यहां के फूड्स का स्वाद आप कभी भूल नहीं पाएंगे।

चटोरी गली की खासियत

भोपाल के लोग खाने के इतने शौकीन है कि लोगों ने एक गली का नाम ही चटोरी गली रख दिया है। इस इलाके पुरानी दिल्ली के इलाके जैसा ही है। यहां पर मटन पाया सूप भी मिलता है। इस सूप को धीमी आंच पर पकाया जाता है र गाढ़े शोरबे के साथ परोसा जाता है। लोगों का मानना है कि यहां सूप हैदराबाद और दिल्ली से काफी ज्यादा गाढ़ा होता है। भोपाल के इस सूप की यहीं खासियत लोगों को पसंद आती हैं।

यहां की रसमलाई भी काफी ज्यादा फेमस है। बर्फी के साथ रबड़ी मिलाकर उसके ऊपर चाशनी और गुलाबजल डाल कर पत्तों से बने दोनों में दी जाती है। इसका स्वाद काफी लाजवाब होता है। अगर आप भी भोपाल जाने का प्लान कर रहें हैं, तो इन जगहों पर जरूर विजिट करें। इसके साथ ही, यहां की फेमस चीजों का स्वाद चखकर आएं।

पोहा जलेबी भोपाल में प्रसिद्ध

अगर आप घूमने के लिए भोपाल गए हैं, तो यहां की फेमस पोहा जलेबी को खाना बिल्कुल न भूलें। भोपाल में इटवाड़ा रोड के पास कल्याण सिंह का स्वाद भंडार है। यह जगह पोहा जलेबी के लिए काफी जानी जाती है। इस दुकान पर खाने के शौकीनों की भीड़ सुबह 7 बजे से लगने लगती हैं।

ये भी पढ़ें:- Festive Season Health Tips: फेस्टिव सीजन में दिल को स्वस्थ रखने के लिए इन फूड्स को करें इग्नोर

Tags

Next Story