मकर संक्रांति पर परिजनों को दें इन स्पेशल Messages के साथ करें Wish, यहां देखें बेहतरीन Shayari और SMS

Makar Sankranti 2023 Wishes: हिंदू (Hindu) धर्म में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के त्योहार का विशेष महत्व है। इस दिन के साथ ही हिन्दुओं के त्योहारों की शुरुआत होती है। मकर सक्रांति का त्योहार धार्मिक,ज्योतिषीय और सांस्कृतिक नजरिए से भी बहुत ही ज्यादा खास होता है। हिंदू धर्म में सभी त्योहारों की गणना चंद्रमा की गणना पर आधारित होती है, वहीं मकर संक्रांति का त्योहार सूर्य की गणना के आधार पर मनाया जाता है। सौर कैलंडर के अनुसार हर साल मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन नक्षत्रों की फेरबदल के कारण ये त्योहार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस पावन त्योहार को कई लोग खिचड़ी तो कई लोग पोंगल के नाम से भी जानते हैं। इस दिन गंगा स्नान करना बहुत जरूरी और शुभ होता है। अगर आप भी मकर संक्रांति के पावन अवसर पर अपनों को बधाई देना चाहते हैं तो इन शायरी और वाट्सऐप स्टेटस से भेजे स्पेशल शुभकामनाएं।
Makar Sankranti 2023 Wishes
- सपनों को लेकर मन में
उड़ाएंगे पतंग आसमान में ,
ऐसी भरेगी उड़ान ये पतंग,
जो भर देगी जीवन में खुशियों की तरंग
मकर संक्रांति की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं!
- गंगा-यमुना के तट पर उमड़ा जन सैलाब,
और भगवान सूर्य का आशीर्वाद,
यही है मकर संक्रांति के पर्व का उल्लास।
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!
- इस वर्ष की मकर संक्रांति,
आपके लिए हो तिल लड्डू जैसी मीठी !
मिले कामयाबी पतंग जैसी उंची,
इसी कामना के साथ हैप्पी मकर संक्रांति !!
- सूरज की राशि बदलेगी
बहुतों की किस्मत बदलेगी
यह साल का पहला पर्व होगा
जो बस खुशियों से भरा होगा
हैप्पी मकर संक्रांति 2023!
- काट ना सके कभी कोई पतंग आपकी
टूटे ना कभी डोर विश्वास की
छू लो आप ज़िन्दगी की सारी कामयाबी
जैसे पतंग छूती है ऊंचाइयां आसमान की।
हैप्पी मकर संक्रांति 2023!
- दिल को धडकन से पहले
दोस्तों को दोस्ती से पहले
प्यार को मोहब्बत से पहले
ख़ुशी को गम से पहले
आपको कुछ दिन पहले
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं सबसे पहले!
हैप्पी संक्रांति 2023!
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS