Independence Day 2023 Special : 15 अगस्त के दिन इन जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान, होगा आजादी का एहसास

Independence Day: भारत इस 15 अगस्त को 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। पूरा देश इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय त्योहार के जश्न की तैयारी में डूबा हुआ है। कई लोग ऐसे हैं, जो घर बैठकर परेड देखने का लुफ्त उठाते है। लेकिन कई लोग ऐसी जगहों पर घूमने का प्लान भी बनाते हैं, जो देशभक्ति का एहसास कराती है। देश में ऐसे कई स्थान बिखरे हुए हैं, जो भारत के स्वतंत्रता संग्राम (Freedom Struggle) की कहानी के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। उस स्वतंत्रता संग्राम में हजारों लोगों ने अपनी जान की कुर्बानी दी थी, जिससे आज हमारे देश के लोग आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। आइए, आज हम उनके संघर्ष और बलिदान को भूलने की बजाय किसी ऐसे स्थान पर घूमने का प्लान बनाते हैं।
15 अगस्त को बनाएं इन जगहों पर घूमने का प्लानकारगिल वॉर मेमोरियल, लद्दाख
कारगिल युद्ध स्मारक (Kargil War Memorial) का निर्माण भारतीय सेना द्वारा 1999 में पाकिस्तान के साथ हुए कारगिल युद्ध के शहीदों के सम्मान में किया गया था। स्मारक के बीच में बलुआ पत्थर की दीवार पर उन सभी भारतीय सैनिकों के नाम लिखे हुए हैं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई थी। टाइगर हिल और टोलोलॉन्ग हिल वे क्षेत्र हैं, जिन पर भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैनिकों को हराने के बाद वापस कब्जा कर लिया था।
वाघा बॉर्डर, अमृतसर
पंजाब के अमृतसर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर को वाघा बॉर्डर (Wagah Border) के नाम से जाना जाता हैं। हर साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यहां खूबसूरत कार्यक्रम होते हैं, जहां बीएसएफ (BSF) और पाकिस्तान रेंजर्स दोनों अपने-अपने राष्ट्रों के झंडे उतारते हैं। यह समारोह पूरी तरह से आपके अंदर देशभक्ति की भावना जगाएगा।
लाल किला, दिल्ली
दिल्ली में सबसे बड़ा स्मारक और यूनेस्को के अनुसार विश्व धरोहर स्थल, लाल किला वह स्थान है जहां भारत के प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ-साथ भाषण भी दिया जाता है। स्वतंत्रता दिवस से कुछ दिन पहले ही यहां पर तैयारियां होनी शुरू हो जाती हैं। आजादी के इस खास पर्व पर आप अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां पर आपको लोगों में देश के प्रति भावना देखने को मिलेगी।
इंडिया गेट, नई दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजपथ मार्ग पर स्थित, इंडिया गेट का निर्माण 82,000 भारतीय सेना के सैनिकों के सम्मान में किया गया था, जिन्होंने प्रथम विश्व युद्ध और एंग्लो-अफगान युद्ध में अपनी जान दे दी थी। इंडिया गेट की दीवारों पर उन वीर शहीदों के नाम लिखे हुए हैं। वैसे तो हर दिन बड़ी तादाद में टूरिस्ट पहुंचते हैं, लेकिन स्वतंत्रता दिवस पर यहां का अलग ही नजारा देखने को मिलता है।
दांडी, गुजरात
सूरत के पास स्थित दांडी भारत में नमक उत्पादन केंद्र है। यह वह जगह है, जहां साल 1930 में महात्मा गांधी द्वारा प्रसिद्ध दांडी मार्च की शुरुआत की गई थी। स्वतंत्रता के लिए इस अहिंसक संघर्ष में हजारों लोगों ने गांधी का अनुसरण किया था। यह स्थान काफी ऐतिहासिक महत्व रखता है और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक मील का पत्थर माना जाता है। अगर आप ऐतिहासिक इमारत और सत्याग्रह आंदोलन से संबंधित चीजें देखने में रुचि रखते हैं, तो आप इस जगह पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
Also Read- Delhi Tourist Place: अगर दिल्ली आए तो इन जगहों पर जरूर जाएं, महत्वपूर्ण है इनका इतिहास
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS