False Sharbat: गर्मियों में बनाएं टेस्टी और हेल्दी फालसा शरबत, यहां देखें आसान रेसिपी

False Sharbat: गर्मियों में बनाएं टेस्टी और हेल्दी फालसा शरबत, यहां देखें आसान रेसिपी
X
False Sharbat Recipe: गर्मियों के मौसम में फालसे का शरबत हमारी सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है। यहां देखें बहुत ही आसान रेसिपी...

Summer Special Easy Falsa Sharbat Recipe: गर्मी के मौसम (Summer Season) में बाजारों के अंदर आम (Mango) के अलावा सबसे ज्यादा बिकने वाले फल फालसे (False) होते हैं। यह गर्मी में होने वाली कई मौसमी बीमारियों से आपको बचाकर रखता है। फालसा गुणों की खान है, आप इस फल को खाने के साथ ही इसका बहुत ही टेस्टी सा शरबत भी बनाकर पी सकते हैं। फालसों में एंटीऑक्सीडेंट, पोटैशियम, विटामिंस, फॉस्फोरस, कैल्शियम आदि से भरपूर होते हैं। फालसों का शरबत पीने से आप खुद को गर्मी में होने वाली समस्याओं से बचा सकते हैं। फालसे का शरबत (Falsa Sharbat Recipe) बनाने में बहुत ही आसान है, इसे आप कम सामग्री में ही झटपट तैयार (Food Recipe) कर सकते हैं। फालसे का यह शरबत ब्लोटिंग, अपच, गैस जैसी समस्याओं का बेहतरीन इलाज है।

फालसे का शरबत बनाने में इस्तेमाल होने वाले इंग्रेडिएंट्स

फालसा-250 ग्राम

पानी-100 मिली

जीरा-1 छोटा चम्मच

फालसे का शरबत बनाने की आसान रेसिपी

गर्मियों में फालसे का टेस्टी और बेहतरीन जूस बनाने के लिए आपको ताजे फालसे चाहिए। इन फालसों को अच्छी तरह से पानी से साफ करें, ब्लेंडर में 100 एमएल पानी डालें। उसमें फालसे डाल दें और अच्छी तरह से ब्लेंड करें। अब इसमें जीरा डालकर फिर से ब्लेंड करें, एक गिलास में इसे निकाल कर सर्व कर सकते हैं। आप इसमें बर्फ भी डाल सकते हैं। फालसे का शरबत पीने से सेहत को कई फायदे होंगे, इसे आप किसी भी समय पी सकते हैं। वहीं, अगर आपको पेट संबंधी कोई भी समस्या परेशान कर रही है, तो फालसा इन समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होगा।

Also Read: Mango Recipe: डिजर्ट में ट्राई करें आम का हलवा, स्वाद में लाजवाब और बनाने में भी आसान

Tags

Next Story