Gujrati Khaman Dhokla: गुजराती खाने के हैं शौकीन, तो घर पर बनाएं खमण ढोकला

Khaman Dhokla Recipe In Hindi: गुजरात अपने खान-पान के लिए देश-विदेश में काफी मशहूर है। हम सभी के घरों में कुछ ऐसे लोग जरूर होते हैं, जो खाने के काफी शौकीन होते हैं। ये लोग हर दिन कुछ अलग ही खाना पसंद करते हैं। परिवार के लोगों को अलग-अलग राज्यों का भोजन काफी पसंद होता है। ऐसे में अगर आपके घर में कोई ऐसा है, जिसे गुजराती खाना पसंद है, तो आज हम आपको खमण ढोकला बनाने के बारे में बताएंगे।
आवश्यक समाग्री
2 कप बेसन
6-7 लंबी कटी हरी मिर्च
डेढ़ कप दही
2 टी स्पून नींबू रस
1 टी स्पून बेकिंग सोडा
1 टी स्पून चीनी
2 टेबल स्पून तेल
1 टी स्पून राई
1 कप कटा हरा धनिया
10-15 कढ़ी पत्ते
1 टी स्पून हल्दी
स्वादानुसार नमक
Also Read: Lemon Rice Recipe: घर पर बनाएं लेमन राइस, कमाल का होता है स्वाद
बनाने की विधि-
सबसे पहले एक गहरा बर्तन लें और बेसन को छान कर रख लें। इसके बाद इसमें दही मिला दें। अब इसमें हल्दी, तेल, नींबू का रस और नमक डालकर मिला दें। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर पेस्ट बना लें और 1 घंटे तक लिए छोड़ दें। 1 घंटे के बाद पानी उबालने के लिए रखें और पेस्ट में बेकिंग सोडा डालकर मिला दें। अब ढोकला बनाने के लिए एक बर्तन लें और उसमें तेल लगा दें, इससे आपका ढोकला चिपकता नहीं है। पेस्ट डालने के बाद आप इस बर्तन को उबलते हुए पानी के बीच में ढक कर रखें कि ये भाप से पक जाए। 10 से 15 मिनट के बाद चाकू के सहारे चेक करें कि आपका ढोकला पका है या नहीं। ढोकला पक जाने के बाद उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब आप एक कढाई लें और उसमें घी डालकर गर्म करें, घी गर्म होने के बाद आप राई, करी पत्ता, लाल मिर्च और हरी मिर्च का तड़का लगा दें। अब तड़के में एक कप पानी में चीनी डालकर पकाएं और पक जाने पर ढोकले पर फैलाकर डाल दें। आपका स्वादिष्ट खमण ढोकला बनकर तैयार है। आप इसे हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS