Lemon Rice Recipe: घर पर बनाएं लेमन राइस, कमाल का होता है स्वाद

Lemon Rice Recipe: घर पर बनाएं लेमन राइस, कमाल का होता है स्वाद
X
Recipe Of Lemon Rice: आपने फ्राइड राइस, जीरा राइस और सेजवान राइस तो खाया ही होगा। आज हम आपको बताएंगे कि आप घर पर लेमन राइस कैसे बना सकते हैं। जानें विधि...

Lemon Rice Recipe: हम सभी ने चावल से बनी कई तरह की डिश खाई है। हम आपको लेमन राइस बनाने के बारे में बताएंगे। ये स्वाद में तो अच्छा होता ही है, साथ ही हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें प्रयोग होने वाले इनग्रेडियेंस हमारे लिए काफी फायदेमंद होते हैं। चावल से बने आइटम्स में खीर, पुलाव, जीरा राइस, वेजीटेबल पुलाव और न जाने क्या-क्या खाते हैं। इसलिए हम आपको घर पर रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट लेमन राइस बनाने के बारे में बताएंगे।

लेमन राइस बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

घी

1 कटोरी चावल

नींबू का रस

उड़द की दाल

चने की दाल

100 ग्राम मूंगफली

काजू

10 से 12 कढ़ी पत्ता

राई का दाना

जीरा

नमक

हल्दी

हींग

सूखी लाल मिर्च

हरी मिर्च

बारीक कटा हुआ धनिया पत्ता

Also Read: Sawan 2023 Food: सावन में भगवान शंकर को कलाकंद का भोग लगाएं, जानें इसे बनाने की विधि

बनाने की विधि

सबसे पहले आप चावल को धोकर प्रेशर कुकर में उबाल लें। लेमन राइस बनाने के 2 से 3 घंटे पहले चावल को बनाकर रख लें। एक कड़ाही लें और उसमें घी डालकर गर्म कर लें। इसके बाद इसमें काजू और मूंगफली को भूनकर निकाल लें। इसके बाद कड़ाही में थोड़ा घी डालकर राई, जीरा, कढ़ी पत्ता और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगा दें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच उड़द की दाल और 1 चम्मच चने की दाल को डालकर भूनें। अब इसमें हरी मिर्च को भी काटकर डाल दें। इसके बाद आप इसमें 1 टेबल स्पून हल्दी पाउडर को भी डालकर अच्छे से मिलाएं। अब आप इसमें चावल को डालकर अच्छे से चलाएं। इसके बाद आप इसमें भूने हुए मूंगफली, काजू और नींबू के रस को डालकर अच्छे से मिला दें। इसके बाद आप इसमें बारीक कटी हुई धनिया पत्ती को काटकर डाल दें। अब आपका लेमन राइस बनकर तैयार हो चुका है, आप इसे सर्व कर सकते हैं। आप इसे नारियल की चटनी के साथ भी खा सकते हैं।

Tags

Next Story