Beauty Tips: चेहरे पर लगाएं दही और इन चीजों का फेस मास्क, चमक उठेगा आपका चेहरा

Beauty Tips: चेहरे पर लगाएं दही और इन चीजों का फेस मास्क, चमक उठेगा आपका चेहरा
X
Skin Care: हर कोई आज के समय में ग्लोइंग स्किन पाना चाहता है। आज हम आपको दही से बनने वाले कुछ मास्क के बारे में बताएंगे, जिससे आप भी चमकदार स्किन पा सकते हैं।

Curd Face Mask At Home: आज के व्यस्त समय में हम सब अपनी त्वचा का सही से ध्यान नहीं रख पाते हैं। ऐसे में हमारी स्किन खराब होने लगती है। हम स्किन को सही करने के लिए बहुत सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जिसका कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है। आज हम आपको दही से बनने वाले कुछ फेस पैक के बारे में बताएंगे, जिसके प्रयोग करने से आपका फेस काफी चमकदार और हेल्दी हो जाती है।

दही और बेसन

स्किन में नमी की कमी होने के वजह से ये खराब होने लगती है। ऐसे में दही और बेसन का मास्क बनाकर अपने फेस पर लगा सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच बेसन और 1 से 2 चम्मच दही लें और अपने फेस पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। 15 मिनट के बाद आप इसे धोकर साफ कर लें।

Also Read: Pregnancy: क्या प्रेगनेंसी में दही खाना सही है? जानें क्या कहता है WHO

दही और चावल का आटा

अपनी त्वचा को चमकदार और हेल्दी बनाने के लिए आप दही और चावल के आटे का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 से 4 चम्मच चावल के आटे को लें और इसमें 2 चम्मच दही को मिलाकर अपने फेस पर लगाएं और 20 मिनट के बाद सादे पानी से धो दें।

दही और शहद

अगर आपकी स्किन काफी सूख गई है, तो आप इसमें नमी बढ़ाने के लिए दही और शहद के मास्क का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 से 3 चम्मच दही और 2 चम्मच शहद को मिलाकर अपने फेस पर अच्छे से लगाएं और 15 से 20 मिनट के बाद धो दें।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाओं की Haribhoomi.com पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story