परफेक्ट लुक के लिए मेकअप में न करें कोई मिस्टेक्स, इन गलतियों से दिख सकती हैं बदसूरत

मेकअप (Makeup) करने से आपका रूप दमक ही उठेगा, यह जरूरी नहीं। इसके लिए मेकअप को सही तरीके से करने के साथ ही, मिस्टेक्स से बचना भी जरूरी है। मेकअप आर्टिस्ट मंशा गोयल के अनुसार कुछ मिस्टेक्स और उनसे बचने के तरीकों के बारे में जानिए। यह सही है कि मेकअप करने से रूप निखर उठता है। लेकिन ऐसा तभी होता है, जब आप मेकअप सही तरीके से करती हैं। कुछ महिलाएं अंजाने में ऐसी मिस्टेक्स कर देती हैं, जिससे लुक निखरने के बजाय डल नजर आने लगता है। आपके साथ ऐसा न हो, इसके लिए इन मिस्टेक्स से बचना चाहिए।
एक्सट्रा पावडर (Extra Powder): अगर आपको लगता है कि चेहरे पर ज्यादा पावडर लगाने से आप सुंदर नजर आएंगी, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। क्योंकि अधिक पावडर लगाने से आपके चेहरे पर मेकअप अलग से नजर आने लगता है। इसे ठीक करने के लिए आप अपने चेहरे पर पावडर स्प्रे कर सकती हैं। इसके बाद साफ कपड़े की मदद से एक्सट्रा पावडर को हटा दें।
डार्क लिपस्टिक (Dark Lipstick) : कुछ महिलाएं लिपस्टिक का डार्क कोट लगाना पसंद करती हैं। जबकि अपीलिंग लुक के लिए डार्क लिपस्टिक को लगाने से बचना चाहिए। अगर लिपस्टिक ज्यादा लग गई है तो उसे रिमूव करने के लिए आप एक टुकड़ा रूई लें, इसे नारियल के तेल में भिगोकर अपने होंठों पर लगाएं। इससे डार्क लिपस्टिक रिमूव हो जाएगी। इसके बाद आप न्यूड शेड लिपस्टिक लगा सकती हैं।
ज्यादा कंसीलर लगाना (concealer) : कंसीलर हमेशा कम मात्रा में ही लगाना चाहिए, क्योंकि ज्यादा कंसीलर लगाने से आप अपनी उम्र से अधिक नजर आएंगी। इसके साथ ही आपको अपने स्किन टोन से मैच करता हुआ ही कंसीलर अप्लाई करना चाहिए।
लिड एरिया में आईशैडो लगाना (Eyeshadow): अच्छे लुक के लिए आईशैडो को सही तरीके से यूज करना जरूरी है। इसलिए आपको कभी भी लिड एरिया में आईशैडो नहीं लगाना चाहिए। आईशैडो हमेशा आइज के आउटर कॉर्नर्स पर ही लगाना चाहिए। इससे आपको काफी अच्छा लुक मिलेगा और आप परफेक्ट नजर आएंगी।
- कुछ महिलाएं लोअर लैशेज पर भी काफी ज्यादा मस्कारा लगा लेती हैं, जिससे उनकी आंखें अलग ही नजर आती हैं। इसलिए इससे बचना चाहिए।
- इस समय न्यूड कलर्स का फैशन चल रहा है। इसलिए इन दिनों अपने चीक्स पर डार्क ब्लशर का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। पिंक या पीच कलर के ब्लशर का यूज करें।
- कुछ महिलाएं अपनी आईब्रोज को बहुत ज्यादा हाईलाइट कर लेती हैं। नेचुरल लुक के लिए आईब्रोज पर हाईलाइटर का इस्तेमाल न करें।
- लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर का इस्तेमाल करें। इसके बाद लिपस्टिक से अपने लिप्स को फिल करें।
संगीता
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS