Makeup Tips: करवा चौथ, Diwali पर दिखना चाहते हैं परफेक्ट और खूबसूरत, अपनाएं ये ईजी टिप्स

Easy Makeup Tips: साल के आखिरी महीनों में त्योहारों की मानो बौछार आ जाती है। इस महीने की शुरूआत होते ही त्योहारों का आगमन शुरू हो गया। भारत देश में हर छोटे बड़े त्योहारों को धूमधाम से मनाया जाता है। विशेषकर होली, दीवाली जैसे पर्व की धूम तो पूरे देश में देखने को मिलती है। दीवाली त्योहार को साल का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। इस पर्व के आने के एक महीने पहले से घरों की साफ-सफाई, घरों की सजावट आदि का कार्यक्रम शुरू हो जाता है। सजावट के बाद तमाम तरह के व्यंजन भी बनाए जाते हैं। इसके साथ ही इस पर्व पर कुछ लोग कपड़े, तो कोई घरों की सजावट की समान खरीदने के लिए बाजार निकल पड़ते हैं।
सभी लोग त्योहारो में खुद को एक अलग लुक देने की कोशिश करते हैं। घर की महिलाएं खुद को अलग लुक देने के लिए पहले तय करके रखती हैं, लेकिन काम की व्यस्तता के कारण उन्हें समय ही नहीं मिल पाता। अगर आप के साथ ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है, तो इन घरेलू हैक्स को अपनाकर खुद को खूबसूरत और परफेेक्ट लुक दे सकती है।
स्किन को करें मॉइश्चराइज
मेकअप को अप्लाई करने से पहले अपनी स्कीन को मॉइस्चराइज करें। मॉइस्चराइज करने के बाद अपने चेहरे पर लाइट वेटेड प्राइमर का यूज करें। लाइट वेट के प्राइमर का यूज करने से बेस स्मूथ रहता है, जिसकी वजह से स्किन को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होगा।
फाउंडेशन का करें इस्तेमाल
हैवी फाउंडेशन को इग्नोर करते हुए मेकअप बेस के लिए बीबी क्रीम या टिंटेड मॉइश्चराइजर का उपयोग करें। आपको बता दें कि अगर आप इस क्रीम का उपयोग करते हैं, तो यह फेस पर अच्छे से ब्लेड होने के साथ ही कम समय लगेगा।
कंसीलर का करें उपयोग
क्रीम लगाने के बाद चेहरे पर कंसीलर का इस्तेमाल करें। कंसीलर आपके चेहरे के मुंहासे काले घेरे को गायब करने में मदद करता है।
आइब्रो को करें सेट
कंसीलर लगाने के बाद अपनी आईब्रो को आइब्रो पेंसिल (डार्क कलर) या फिर ब्रो पाउडर की मदद से सेट करें।
लगाएं आईलाइनर
आइब्रो को सेट करने के बाद अपने आंखों पर आईलाइनर लगाएं। जरूरी नहीं कि आप आईलाइनर स्केच का ही प्रयोग करें। अगर आपके पास पेंसिल लाइनर है तो आप इसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
लिपस्टिक का करें यूज
आंखों के मेकअप के बाद बारी आती है लिप्स की। अब आप अपने लिप्स पर लिपस्टिक या लिप ग्लॉस लगाएं। ध्यान रखने योग्य बात अपने स्किन टोन के हिसाब से लिपस्टक का कलर चूनें।
स्प्रे से मेकअप करें सेट
मेकअप कंप्लीट होने के बाद अपने चेहरे पर सेटिंग स्प्रे करें। ऐसा करने से आपके मेकअप को क्लासी लुक मिलेगा। इसके साथ ही मेकअप लम्बे समय तक वैसा ही बना रहेगा।
Also Read: Karwa chauth hairstyle: करवा चौथ पर अपने बालों को फूलों के साथ करें स्टाइल, लोग करेंगे तारीफ
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS