Beauty Secrets : ये है Malaika Arora के चमकते चेहरे का राज, आपकी किचन में रखी इन 3 चीजों के इस्तेमाल से Glow करेगी आपकी स्किन

Malaika Arora Beauty Secrets : जब भी हम किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी को देखते हैं, तो उनके जैसी ग्लोइंग स्किन (Glowing Skin) पाने की कोशिश करते हैं। हम सोचते है शायद महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स उनकी खूबसूरती की वजह होती है, लेकिन ऐसा नहीं है। वो भी घरेलू नुस्खों की मदद लेते है। यहां हम आपको मलाइका अरोडा (Malaika Arora) के ब्यूटी सीक्रेट (Beauty Secrets) के बारे में बताने जा रहे है। मलाइका अरोड़ा सिर्फ तीन चीजों का इस्तेमाल कर फेस पैक बनाती हैं, जिनमें दालचीनी पाउडर, शहद और नींबू का रस शामिल है।
सामग्री
-दालचीनी पाउडर -आधा चम्मच
-शहद - एक टी स्पून
-नींबू का रस
बनाने की विधि
-एक छोटे बाउल में दाल चीनी पाउडर, शहद और नींबू का रस लें।
-तीनों को अच्छे से मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें।
-इसके बाद आंखों के हाथ-पास के एरिया को छोड़कर इसे अपने फेस पर अप्लाई करें।
-10 मिनट तक इसे अपने फेस पर लगा रहने दें।
-इसके बाद फेस को ठंडे पानी से धो लें।
पिंपल्स और एक्ने से मिलेगा छुटकारा
इस फेस पैक से आपको पिंपल्स और एक्ने से छुटकारा मिलेगा और आपकी स्किन चमकने लगेगी। मलाइका अरोड़ा बताती हैं कि आप इसे हफ्ते में एक-दो बार अप्लाई कर सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS