Women Abilities: महिलाओं की ये क्षमताएं उन्हें बनाती हैं पुरुषों से ज्यादा स्ट्रांग, देखें पूरी लिस्ट

Women Abilities: महिलाओं की ये क्षमताएं उन्हें बनाती हैं पुरुषों से ज्यादा स्ट्रांग, देखें पूरी लिस्ट
X
Women Empowerment: जानिए महिलाओं में ऐसी कौन सी क्षमताएं होती हैं, जो उन्हें पुरुषों से ज्यादा स्ट्रांग बनाती हैं।

Why Women are Stronger than Man: आजकल के समय में महिलाओं और पुरुषों के सामान अधिकारों को लेकर देश में जागरूकता बढ़ी है। हालांकि, अभी भी पूरी तरह से लोग इस सोच को नहीं अपना पाए हैं। ऐसे में अगर कोई इंसान महिलाओं को पुरुषों से कमतर आंकने की गलती करता है, तो उसे ये पता होना चाहिए की यह उसकी बहुत बड़ी गलतफहमी है। कई शोधों में इस बात की पुष्टि हुई है कि महिलाएं शारीरिक और मानसिक रूप से पुरुषों से ज्यादा मजबूत होती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको महिलाओं की उन खूबियों के बारे में बताएंगे, जो उन्हें पुरुषों से बेहतर बनाती हैं।

- ज्यादा दर्द सहन कर सकती हैं महिलाएं

ये बात किसी से भी छिपी नहीं है कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में ज्यादा दर्द सहन कर सकती हैं। बता दें कि आमतौर पर एक व्यक्ति में 45 डेसिबल तक का दर्द सहने की शक्ति होती है, लेकिन एक महिला बच्चे को जन्म देते वक्त 57 डेसिबल तक का दर्द सहन करती है। अगर सरल शब्दों में इस दर्द को समझने कि कोशिश करें, तो यह दर्द एक साथ 20 हड्डियों के टूटने पर होने वाले दर्द के बराबर होता है।

- महिलाओं में होता है तेज दिमाग

बता दें कि महिलाओं का दिमाग पुरुषों के मुकाबले ज्यादा तेज होता है, क्योंकि जहां पुरुषों के दिमाग का एक हिस्सा काम करता है, वहीं महिलाओं के मस्तिष्क के दोनों हिस्से सोते समय भी एक्टिव रहते हैं। यही कारण है कि महिलाएं छोटे बच्चों की देखभाल पुरूषों से बेहतर कर पाती हैं।

- मल्टीटास्किंग होती हैं महिलाएं

महिलाएं पुरूषों की तुलना में एक समय पर कई कामों को मैनेज कर सकती हैं। इस तरह के काम आमतौर पर पुरुष नहीं कर पाते हैं। महिलाएं अपनी मल्टीटास्किंग की स्किल की वजह से ही घर,परिवार, बच्चे और ऑफिस सभी को बहुत अच्छी तरह संभाल लेती हैं।

- परेशानियों को भांपने की क्षमता

महिलाओं पर हुए कई शोधों में ये बात सामने आई है कि महिलाओं के अंदर पुरुषों की तुलना में बुरी घटनाओं और परेशानियों को पहले से भांपने की ताकत होती है। इसे वैज्ञानिक भाषा में महिलाओं का सिक्थ्स सेंस स्ट्रांग होना भी कहा जाता है।

- गंध में अंतर पहचानना

महिलाओं में सूंघने की क्षमता पुरुषों की तुलना में बहुत बेहतर और ज्यादा होती है। इसकी वजह ये है कि उनकी नाक में गंध का अहसास करने वाले स्मेल रिसेप्टर ज्यादा होते हैं। इसी वजह से महिलाओं में गंध में अंतर करने की शक्ति पुरुषों के मुकाबले ज्यादा होती है। बता दें कि उनकी इस क्षमता का फायदा उन्हें खाना बनाने में भी मिलता है।

- टेस्ट बड्स होते हैं स्ट्रांग

महिलाएं खानेपीने की शौकीन होती हैं। अगर आप भी ऐसा ही मानते हैं, तो बता दें कि महिलाओं की जीभ पर पुरुषों की तुलना में ज्यादा टेस्ट बड्स पाए जाते हैं। ऐसे में वो खाने से संबंधित हर कमी आदि को हल्का सा चखकर भी पहचान लेती हैं।

Tags

Next Story