मावा बाटी रेसिपी : घर पर ऐसे बनाएं इंदौर की खास ''मावा बाटी'', उठाएं लुत्फ

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |17 Dec 2018 10:12 PM IST
आपने आज तक राजस्थान की दाल-बाटी और दाल बाटी चूरमा का ही स्वाद चखा होगा, लेकिन कभी भी मावा बाटी के बारे में नहीं सुना होगा। जी हां, मावा बाटी मध्य प्रदेश के सबसे साफ-सुथरे शहर कहे जाने वाले इंदौर की एक स्पेशल मिठाई है।
Mawa Batti Recipe Indore Special
आपने आज तक राजस्थान की दाल-बाटी और दाल बाटी चूरमा का ही स्वाद चखा होगा, लेकिन कभी भी मावा बाटी के बारे में नहीं सुना होगा। जी हां, मावा बाटी मध्य प्रदेश के सबसे साफ-सुथरे शहर कहे जाने वाले इंदौर की एक स्पेशल मिठाई है। अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं, तो आज हम आपको मावा बाटी की रेसिपी बता रहें हैं। जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही बनाने में भी बेहद आसान है। इसे आप घर पर होने वाले किसी समारोह या त्योहार पर भी बना सकती हैं।
मिनटों में बनने वाले 'सोयाबीन हलवे' से नाश्ते को बनाएं स्पेशल
मावा बाटी रेसिपी सामग्री (Mawa Bati Recipe Ingredients)
मावा (खोया) - 250 ग्राम
चीनी - 250 ग्राम (चाशनी के लिए)
मैदा- 2 बड़ा चम्मच
सूजी -1 बड़ा चम्मच
इलायची - 6-7(कुटी हुई)
नारंगी खाने वाला रंग - 1/4 छोटा चम्मच
पानी - 1 गिलास
घी- तलने के लिए
ड्राई फ्रूट्स - 1/2 कप (बारीक कटे हुए)
मावा बाटी रेसिपी विधि (Mawa Bati Recipe Process)
1. मावा बाटी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में चीनी और पानी लें और उसकी चाशनी बना लें।
2. अब एक बर्तन में मसला हुआ मावा(खोया), मैदा, सूजी और कुटी हुई इलायची मिलाएं।
3. इसके बाद मावा बाटी के मिश्रण को लगभग 10 मिनट तक मैश कर लें।
4. अब मावा बाटी के मिश्रण को दो हिस्सों में बांट लें। फिर एक हिस्से में खाने वाला नारंगी रंग मिलाएं।
5. इसके बाद हथेली पर मावा बाटी के सादे मिश्रण का एक बड़ा टुकड़ा लें और दोनों हथेलियों से दबाते हुए बीच में एक गढ्ढा बनाएं ।
6. अब मावा बाटी वाले मिश्रण के गढ्ढे में पीले रंग वाले मिश्रण का एक छोटा टुकड़ा रखें और उसे मनचाहा आकार देते हुए बंद कर दें।
7. इसके बाद एक पैन में घी गर्म करें और उनमें 5-6 मावा बाटियां सुनहरा होने तक सेंक लें।
8. सिक चुकीं मावा बाटियों को चाशनी में डालें और लगभग 20 मिनट तक रखें
9. 20 मिनट बाद मावा बाटियों को बाहर निकाले लें।
10. अब तैयार मावा बाटी को प्लेट में निकालें, फिर बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें और सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- Mawa Batti
- Mawa Batti Recipe
- Batti Recipe in Hindi
- Indore special
- Indore Recipe
- Indore News
- Sweet Recipe in hindi
- Mava Recipe
- Mawa Sweet Recipe
- mawa bati madhya pradesh
- mawa bati ki recipe
- mawa bati gulab jamun
- til mawa bati recipe in hindi
- mawa bati banane ki recipe
- mawa bati banana
- mawa bati kaise banaye
- India
- kala jamun recipe
- indian sweets
- gulab jamun recipe
- How to make Mawa Baati
- Mawa Baati बनाने की विधि
- मावा बाटी र
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS