30 की उम्र के बाद पुरुष रखें अपनी सेहत और इन चीजों का खास ख्याल, हो सकता है कैंसर...

बदलते जीवनशैली (Lifestyle) के कारण 30 साल की उम्र में ही लोग कई बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। अगर बात करें पुरुषों की तो वो महिलाओं की तुलना में अपनी सेहत का कम ख्याल रखते हैं। लापरवाही से नतिजा ये होता है कि उन्हें कम उम्र में तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
हड्डियों का कमजोर (weak bones) होना, बाल झड़ना (Hair Falls), जल्दी थक जाना आदि समस्याएं उन्हें तंग करने लगती हैं। इसलिए जरूरी है कि पुरुष 30 साल की उम्र होने के दौरान या बाद में अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। किसी भी तरह की लापरवाही उन्हें भारी संकट में डाल सकती है। आइए आपको उन समस्याओं के बारे में बताते हैं जो अक्सर 30 साल की उम्र के बाद पुरुषों को हो सकती है, साथ ही इनसे बचने के ये हैं उपाय...
हड्डियों का कमजोर होना
अगर आप अपनी सेहत का ठीक से ख्याल नहीं रखेंगे तो आपकी हंड्डियां 30 साल के बाद कमजोर होने लगती है। इतना ही नहीं, कमजोर हड्डियां होने से फ्रेक्चहर का खतरा भी ज्यादा रहता है। ऐसे में जरुरी है कि आप रोजाना रात के समय सोने से पहले दूध में मखाने डालकर सेवन करें। इससे आपकी हड्डियां मजबूत होंगी और आप सेहतमंद रहेंगे।
गंजेपन की समस्या
डाइट में कम प्रोटीन और विटामिन होने से आपके बाल जल्दी झड़ने लगते हैं। ऐसे में आपको गंजेपन की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। आज से ही अपने खाने में आयरन, प्रोटीन समेत अन्य विटामिन्स का सेवन करना शुरू कर दें।
प्रोस्टेट कैंसर का खतरा
कई पुरुषों को 30 साल की उम्र के बाद प्रोस्टेट कैंसर (prostate cancer) होने का खतरा रहता है। इस दौरान रात में सोते वक्त बार-बार पेशाब आना, पेशाब में जलन आदि समस्या हो सकती है। इस तरह के लक्षण दिखने पर डॉक्टर से जल्दी संपर्क करना चाहिए।
इन चीजों से बनाएं दूरी
- रात में खाने के तुरंत बाद सोए नहीं।
- गुटका, शराब, धुम्रपान आदि चीजों का सेवन करने से बचें।
- रात में चाय, कोफी आदि कैफीन युक्त चीजों का सेवन न करें।
अपने लाइफस्टाइल में शामिल करें ये आदतें
- रोजाना सुबह और शाम वॉक करें।
- रोजाना योगा या एक्सरसाइज करें।
- अपने डाइट में फल, हरी सब्जियां और प्रोटीन युक्त चीजें शामिल करें।
- दिन में 5 से 6 लीटर पानी का सेवन करें।
ध्यान रहे कि अगर आपको अपनी सेहत थोड़ी भी खराब लग रही हो तो अपनी तकलीफ को लेकर डॉक्टर से जरूर सलाह लेें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS