पीरियड्स खत्म होने से पहले महिलाओं को दिखने लगते हैं ये लक्षण, एक्सपर्ट्स से जानें कैसे रखना चाहिए ध्यान

मेनोपॉज (Menopause) महिलाओं के शरीर में होने वाली एक नेचुरल प्रोसेस है, जो हार्मोनल परिवर्तन की वजह से होता है। जिसकी वजह से महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मेनोपॉज वह समय है, जब आपके मासिक धर्म चक्र (Menstrual Cycle) यानी पीरियड्स खत्म होने वाला होता है। हर महिला में मेनोपॉज का अलग-अलग समय पर होता है। आमतौर पर मेनोपॉज (Menopause) 40 से 50 साल की उम्र की शुरुआत तक हो सकता है। इस बारे में सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने खुलकर बात की है।
दरअसल, हाल ही में सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) ने मेनोपॉज (Menopause) को लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो 25 मिनट 50 सेकेंड का है। जिसमें दिवेकर महिलाओं को मेनोपॉज (Menopause) के बारे में बताती हुई नजर आ रही हैं। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट कहती हैं, ''मेनोपॉज के दौरान हमारे अंडाशय जो एस्ट्रोजन का उत्पादन करते हैं, सिकुड़ने लगते हैं जिससे एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन, महिला हार्मोन का स्तर कम होने लगता है। इन हार्मोन के स्तर के नीचे आने से हमारी अवधि रुक जाती है।''
मेनोपॉज से पहले महिलाओं के शरीर में आने लगते हैं ये बदलाव
-मू़ड स्विंग
-अचानक बाल झड़ना
-पिग्मेंटेशन
-रात को पसीना
-अचानक बुखार वाली गर्मी महसूस करना।
किन बातों का महिलाओं का रखना चाहिए ध्यान
डाइट (Diet) : दिवेकर का कहना है कि आपके बदलते शरीर को सहारा देने के लिए संतुलित आहार (Balanced Diet) का होना जरूरी है।
व्यायाम (Exercise) : सेलिब्रिटी पोषण विशेषज्ञ ने महिलाओं को नियमित रूप से एक्सरसाइज करनी की सलाद दी है। दिवेकर ने कहा योग हफ्ते में कम से कम दो बार किया जाना चाहिए जबकि आपकी फिजिकल एक्टिविटी हर हफ्ते 3 घंटे होनी चाहिए। उन्होंने सभी महिलाओं को व्यायाम के लिए हर दिन कम से कम आधा घंटा निकालने की सलाह दी।
आराम और रिकवरी: दिवेकर ने कहा कि इस दौरान दोपहर में 20 मिनट की झपकी अवश्य लें। रात 9:30 से 11 बजे के बीच बिस्तर पर लेटने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आराम को ध्यान में रखना जरूरी है, डाइटिंग या जोरदार व्यायाम से बचना चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS