Millet In Winter: सर्दियों में रोजाना खाएं बाजरे की रोटी, ये बीमारियां आपसे रहेंगी कोसों दूर

Millet In Winter: आयुर्वेद में ऐसा कहा जाता है कि अगर आपको स्वस्थ रहता है, तो आपको सीजन के हिसाब से भोजन करना चाहिए। अगर आप सीजन के हिसाब से फूड्स का सेवन करते हैं, तो हमेशा स्वस्थ बने रहेंगे। सर्दी में ऐसे फल और सब्जियां आते हैं, जो शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं और हमें कई बीमारियों से बचाते हैं। सर्दियों में आपको मिलेट्स यानी बाजरा का सेवन जरूर करना चाहिए। बाजरे की रोटी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिे फायदेमंद होती है।
सर्दियों में बाजरा की रोटी और सरसों का साग खाने का मजा ही अलग होता है। पंजाब, हरियाणा और यूपी में आज भी बाजरा काफी खाया जाता है। बाजरा में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल अच्छी मात्रा में पाए जाते है। बाजरा खाने से वजन कम होता है और शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है।
बाजरा से क्या-क्या बनाया जा सकता है
बाजरा से कई तरह की डिशेज बनाई जा सकती हैं। आप गेहूं के आटे में बाजरा को मिक्स करके अलग-अलग तरह की डिशेज बना सकते हैं। लेकिन आप सिर्फ बाजरा की रोटी ही बनाकर खा सकते हैं। बाजरा के मीठी और पराठे की टिक्की भी बनती है। वैसे बाजरा की खिचड़ी खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। अगर आप चाहें तो बाजरा को उबालकर स्प्राउट्स की तरह भी खा सकते हैं।
बाजरा खाने के फायदे
हार्ट अटैक से बचाव
आज के समय में हार्ट अटैक के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं सर्दियों में हार्ट अटैक का खतरा भी कई गुना अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में दिल के मरीजों को ज्यादा से ज्यादा बाजरे का सेवन करना चाहिए। बाजरा मैग्नीशियम का अच्छा सोर्स है, जो हार्ट के लिए अच्छा होता है।
शुगर को करता है कंट्रोल
शुगर के मरीजों के लिए बाजरे का आटा खाना फायदेमंद होता है। डायबिटीज में बाजरे की रोटी खाने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, इसलिए कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।
हाई ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान लोगों को बाजरे के आटे की रोटी खानी चाहिए। ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। बाजरा में अनेक पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने मदद मिलती है।
वजन को कम करने में बेस्ट
बाजरा की खिचड़ी या रोटी खाने से वजन कम होता है। बाजरा में फाइबर बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है। बाजरा खाने से वजन को कम करने में मदद मिलती है। इसमें प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है।
ये भी पढ़ें:- Drinks For Anaemia: शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए पिएं ये ड्रिंक्स, सेहत को होंगे फायदे
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS