Monsoon Hacks: बरसात के मौसम में नहीं सूख रहे कपड़े, अपनाएं ये देसी जुगाड़

Monsoon Hacks: बरसात के मौसम में नहीं सूख रहे कपड़े, अपनाएं ये देसी जुगाड़
X
Monsoon Hacks: Clothes are not drying in the rainy season, adopt this indigenous trick

How To Dry Wet Clothes During Monsoon Season: मानसून (monsoon) में हमारा रोजमर्रा की लाइफ काफी प्रभावित हो जाती है। खाने से लेकर कपड़े और हेल्थ तक सब कुछ प्रभावित हो जाता है। बरसात के मौसम में कपड़े सुखाने में हमें काफी समस्या होती है क्योंकि लगातार बारिश होने के वजह से कपड़ों को धूप नहीं मिल पाती है, जिस वजह से हमारे कपड़े सूखते नहीं और उनमें दुर्गंध आने लगती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि बरसात के मौसम कपड़े कैसे सुखाएं।

Also Read: Monsoon Vegetables: बारिश के मौसम में खाएं ये सब्जियां, पेट रहेगा साफ

ऐसे सुखाएं कपड़े

1-पंखे के नीचे सुखाएं

बरसात के मौसम में कपड़े सुखाना काफी कठिन होता है, लेकिन आप अपने गीले कपड़े को पंखे (fan) के नीचे सुखा सकते हैं, इसके लिए आपको अपने गीले कपड़े को अच्छे से निचोड़कर पंखे के नीचे कपड़े के स्टैंड (stand) पर टांग कर सुखाना है। पंखे के नीचे सुख रहे कपड़ों को कुछ समय के अंतराल पर उलटना-पलटना चाहिए। ऐसा करने से आपके कपड़े आसानी से सुख जाएंगे।

2-प्रेस से सुखाएं

मानसून के समय कपड़े सुखाने के लिए आप प्रेस (iron) का यूज कर सकते हैं। गीले कपड़े का पानी अच्छे से निचोड़कर आप प्रेस करके सुखा सकते हैं। ध्यान रहें कि कपड़े बहुत ज्यादा गीला न हो वरना आपको करंट लग सकता है। प्रेस से हल्के गीले कपड़े को ही सुखाएं।

Also Read: बच्चों को न खाने दे ये चीजें वरना बढ़ सकता है किडनी स्टोन का खतरा

3-हेयर ड्रायर से सुखाएं

बरसात में गीले कपड़े को आप हेयर ड्रायर (hair dryer) के मदद से सुखा सकते हैं। ऐसा करने के लिए आप गीले कपड़े को अच्छे से निचोड़कर हेयर ड्रायर के मदद से सुखा सकते हैं। ये एक लंबा प्रोसेस है पर आपके कपड़े इससे सुख जाएंगे।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाओं की Haribhoomi.com पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story