Onion Oil: इस आसान विधि से घर पर ही बनाएं प्याज का तेल, बालों की हर समस्या के लिए रामबाण इलाज

Know How To Make Onion Oil At Home: मानसून (Monsoon) के आगमन के साथ ही महिलाओं और पुरुषों, दोनों को ही बालों से संबंधी परेशानियां (Hair Problems) होने लगती हैं। इन समस्याओं में सबसे आम बाल झड़ने की परेशानी होती है। ऐसे में लोग अपने बालों की बेहतरी के लिए कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें से कई केमिकल वाले होते हैं। इन केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करके आप अपने बालों को और भी ज्यादा खराब कर लेते हैं। आजकल मार्केट में कई ऑर्गेनिक ब्यूटी प्रोडक्ट्स (Orgenic Beauty Products) की कंपनियां भी आने लगी हैं, लेकिन यह प्रोडक्ट्स कई लोगों के बजट में फिट नहीं हो पाते हैं।
घर पर बना सकते हैं अनियन ऑयल
अगर इन ऑर्गनिक प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल होने वाले इंग्रेडिएंट्स की बात करें, तो यह भारतीय घरों में आसानी से मिलने वाली चीजों से ही बने होते हैं, जैसे कि आजकल लोग अनियन ऑयल का काफी ज्यादा इस्तेमाल करने लगे हैं। लेकिन, किसी अच्छी और ऑर्गनिक प्रोडक्ट्स की साइट पर इसका प्राइस देखते हैं, तो वह काफी ज्यादा होता है। अगर आप भी इन प्रोडक्ट्स को महंगे होने की वजह से नहीं ले रहे हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए है। हम आपको बताएंगे की आप घर पर ही अनियन ऑयल (Onion Oil) कैसे बना सकते हैं। यह बनाने में बहुत ही आसान है और बालों का अच्छी तरह ख्याल भी रखता है।
प्याज का तेल बनाने में इंग्रेडिएंट्स
- एक प्याज (Onion)
- नारियल तेल (Coconut Oil)
घर पर प्याज का तेल कैसे बनाएं
घर पर ही प्याज का तेल बनाने के लिए आपको सबसे पहले प्याज का रस निकाल लेना है। प्याज का रस निकालने के लिए आप मिक्सर में प्याज को पीसकर इसका पेस्ट भी बना सकते हैं। इसके बाद एक पैन में नारियल का तेल डालें और इसमें प्याज का रस या पेस्ट को अच्छी तरह से मिलाएं। जब ये दोनों चीजे अच्छी तरह से मिल जाएं, तो इसे आंच से उतार कर ठंडा होने दें। इसके बाद छलनी के इस्तेमाल से तेल को छानकर एक डब्बे में स्टोर कर लें। आपका प्याज का होममेड तेल (Know How To Make Oil At Home) तैयार हो चुका है, आप इसे 6 महीने तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
प्याज का तेल लगाने से होते हैं ये फायदे
बता दें कि प्याज का तेल बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता हैं। जिन लोगों के बाल झड़ते हैं या जिन्हें रूसी, दोमुंहे बाल और प्राकृतिक चमक खो जाने की समस्या है, वे प्याज के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज के तेल में सल्फर होता है, जो बालों का विकास करता है। डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए भी प्याज का तेल लगाना एक अच्छा ऑप्शन होता है। प्याज के अंदर आयरन और जिंक होता है, जो बालों को मजबूती देता है। साथ ही प्याज का तेल बालों (Hair Care Tips) को सफेद होने से भी बचाता है।
Also Read: Hair Care In Monsoon: मानसून के मौसम में न करें ये गलती, झड़ जाएंगे बाल
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS