मानसून में बीमारियों से बचाएंगे ये Superfoods, जानें क्या कहते हैं डाइटिशियन

मानसून में बीमारियों से बचाएंगे ये Superfoods, जानें क्या कहते हैं डाइटिशियन
X
मानसून (Monsoon) के दौरान तरह-तरह की बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। दरअसल, इन दिनों कई तरह के बैक्टीरिया, वायरस और इंसेक्ट्स एक्टिव हो जाते हैं। इसलिए इस दौरान स्वस्थ रहने, इम्यूनिटी बढ़ाने और तरह-तरह के इंफेक्शन से सुरक्षा के लिए आपको अपनी डाइट (Diet) में इन दिनों आसानी से उपलब्ध मौसमी फल और सब्जियां ( Seasonal Fruits and Vagitables )जरूर शामिल करने चाहिए। ये कई तरह से आपके लिए फायदेमंद होते हैं।

Monsoon Diet Tips : मानसून (Monsoon) के दौरान तरह-तरह की बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। दरअसल, इन दिनों कई तरह के बैक्टीरिया, वायरस और इंसेक्ट्स एक्टिव हो जाते हैं। इसलिए इस दौरान स्वस्थ रहने, इम्यूनिटी बढ़ाने और तरह-तरह के इंफेक्शन से सुरक्षा के लिए आपको अपनी डाइट (Diet) में इन दिनों आसानी से उपलब्ध मौसमी फल और सब्जियां ( Seasonal Fruits and Vagitables )जरूर शामिल करने चाहिए। ये कई तरह से आपके लिए फायदेमंद होते हैं। डाइटिशियन संगीता मिश्र बताती हैं कि बारिश के मौसम (Rainy Season)में अगर आप अपनी डाइट का पूरा ध्यान ना रखें तो पेट संबंधी समस्याओं के साथ कई तरह के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इनसे बचने के लिए जरूरी है कि न्यूट्रीशस डाइट (Nutritious diet) का सेवन करें। हम आपको बता रहे हैं कुछ मानसून सुपर फूड्स के बारे में।

भुट्टा (Corn) : बरसात के दिनों में भुट्टे यानी स्वीट कॉर्न खूब मिलते हैं। स्वाद के साथ-साथ ये स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी होते हैं। इनमें कैलोरी बहुत कम होती है, जबकि फाइबर भरपूर होते हैं। इनमें मौजूद ल्युटिन और दो फाइटोकेमिकल्स ऐसे होते हैं, जो दृष्टि को निखारते हैं। वेट कंट्रोल करने के साथ-साथ इनमें मौजूद घुलनशील फाइबर पेट में मौजूद बैक्टीरिया के लिए लाभदायक होते हैं और पाचन प्रणाली को भी दुरुस्त करते हैं।

केला (Banana): बरसाती मौसम में पेट संबंधी बीमारियां ज्यादा होती हैं। ऐसे में केले का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, जिसमें तमाम विटामिन और मिनरल्स होते हैं। ये पाचन में भी मददगार होते हैं। कई फ़ूड एक्सपर्ट इसे प्रकृति का हलवा कहते हैं। केले में एस्कॉर्बिक एसिड और रेटिनॉल जैसे महत्वपूर्ण तत्व होते हैं, जो इम्यूनिटी इंप्रूव करते हैं।

अंडे (Eggs) : अंडे का सेवन हर मौसम में फायदेमंद माना जाता है। इनमें प्रोटीन की प्रचुर मात्रा होती है, जो मसल्स मास बढ़ाने में मददगार है। अंडे खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। ये तरह-तरह के इंफेक्शन से लड़ने में भी मदद करता है।

नारियल पानी (Coconut Water): नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स का बेहतरीन स्रोत है। इसके सेवन से शरीर से टॉक्सिन आसानी से निकल जाते हैं। इसमें इम्यूनिटी बढ़ाने वाले मिनरल्स और अन्य कंपाउंड्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह स्किन और हार्ट के लिए भी काफी फायदेमंद है। इन सबके साथ साथ डाइटिंग करने वालों और वेट लॉस की कोशिश करने वालों के लिए भी यह फायदेमंद है।

अन्य मौसमी फल (other Seasonal Fruits): मानसून के दौरान बाजार में अनानास (Pineapple) , पपीता, अनार, नाशपाती, सेब (Apple), जामुन (Jamun)आदि खूब मिलते हैं। ये फल ना सिर्फ पाचन को दुरुस्त करते हैं और पेट को स्वस्थ रखते हैं बल्कि इनमें फाइबर भी प्रचुर होता है और कैलोरी ना के बराबर होती है। इनके नियमित सेवन से आपको सभी तरह के विटामिन(Vitamin), पोटेशियम, आयरन, फॉलेट आदि आसानी से मिल जाएंगे। इसलिए आपको नियमित रूप से हर रोज दो या तीन मौसमी फल जरूर खाने चाहिए।

Tags

Next Story