2 बच्चों की मां पर फेसबुक से चढ़ा आशिकी का बुखार, पति ने 15 साल के नाबालिग संग रंगे हाथ पकड़ा और फिर...

शादी (Marriage) एक बहुत ही पवित्र रिश्ता होता है, जिसमें दो लोग जिंदगी के हर उतार और चढ़ाव में एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा करते हैं। हर रिश्ते की मर्यादा होती है जिसके पार जाना किसी भी इंसान को शोभा नहीं देता है, लेकिन प्यार एक ऐसी चीज है जो अपने आगे रिश्ते-नाते या मर्यदा (Limits) कुछ भी नहीं देखता है। दिखता है तो बस वो एक शख्स जिससे हम मोहब्बत (Love) करते हैं, हालांकि किसी भी रिश्ते (Relationship Tips) की मर्यदा को लांघ कर बनाया गया दूसरा रिश्ता सफल नहीं हो पाता है। ऐसा ही कुछ बिहार (Bihar) के जमुई (Jamui) जिले के एक गांव में हुआ। यहां एक शादीशुदा महिला को सोशल मीडिया के जरिये एक 15 साल के लड़के से प्यार हो गया, आइए जानते हैं क्या हुआ इस फेसबुक वाली आशिकी का अंजाम।
15 साल के लड़के से फेसबुक पर हुआ इश्क
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 साल के लड़के के साथ प्यार में पड़ने वाली यह महिला शादीशुदा (Married Woman) होने के साथ-साथ 2 बच्चों की मां भी है, महिला फेसबुक (Facebook) पर जहानाबाद (Jehanabad) के रहने वाले इंटर के छात्र से चैट करती थी। दोनों के बीच धीरे-धीरे प्यार (Love ) पनपने लगा, फिर घंटों बात करने का सिलसिला शुरू हुआ। जब दोनों में मिलने की बेचैनी बढ़ी तो उस महिला ने एक फुल प्रूफ प्लान बनाया और जहानाबाद के लड़के को अपने मायके से सबंधित बताते हुए अपने घर में ही रुकवा लिया। फिर देर रात जब दोनों एक-दूसरे के साथ फिजिकल रिलेशन बना रहे थे, तब महिला के पति ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।
फिजिकल होते हुए पति ने पकड़ा रंगे हाथों
बाद में गांव के मंदिर के आगे महिला के पति समेत अन्य ग्रामीणों ने लड़के की खूब धुनाई की, इस दौरान महिला ने लड़के को बचाने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। गांव के मुखिया और स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद लड़के को छोड़ा गया, इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर बहुत तेजी से वायरल हो गया। बाद में लड़के के घरवालों को इस बात की जानकारी दी गई और लड़के से लिखित में बयान लिया गया कि वह अब महिला से ना ही बात करेगा और न ही कभी उससे मिलेगा। यह इस तरह की कोई पहली घटना नहीं है, ऐसी खबरें तो अब आम सी बात हो गई हैं। समझने की बात यह है कि चचे महिला हो या पुरुष किसको भी अपने बने बनाए रिश्तों को शर्मसार नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसका सीधा असर उनके परिवार पर भी पड़ता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS